27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाबड़हल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए क्यों इसे कहा जाता है प्राकृतिक...

बड़हल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए क्यों इसे कहा जाता है प्राकृतिक सुपरफूड!

नियमित रूप से इसका सेवन एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद तत्व खून को शुद्ध करने का भी कार्य करते हैं।

Google News Follow

बड़हल को कटहल की प्रजाति का एक पोषक फल माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद तत्व खून को शुद्ध करने का भी कार्य करते हैं।

स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर बड़हल को प्राकृतिक सुपरफूड कहा जाता है। यह आयरन, जिंक, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, कॉपर और मैंगनीज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बड़हल: बड़हल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और खून को साफ करने का कार्य करते हैं। आयुर्वेद में इसके फल और फूलों को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया गया है।

ऊर्जा और त्वचा के लिए फायदेमंद: बड़हल का सेवन न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए भी बड़हल एक प्राकृतिक उपाय है।

आंखों की रोशनी और मानसिक स्वास्थ्य में सहायक: बड़हल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। रतौंधी और अन्य आंखों की समस्याओं से राहत दिलाने में यह मदद करता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बड़हल बहुत उपयोगी है, यह तनाव और चिंता को कम करने और चिड़चिड़ेपन को दूर करने में सहायक होता है।

लिवर और हृदय को रखे स्वस्थ: बड़हल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं और डायबिटीज, मोटापा, कैंसर और हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

बड़हल के व्यंजन और पारंपरिक उपयोग: पंजाब में बड़हल के अचार को काफी पसंद किया जाता है। इसके कच्चे फल से अचार बनाया जाता है, जो सर्दियों में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसके फूलों से सब्जी भी बनाई जाती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके अलावा, बड़हल के पेड़ की छाल का पाउडर त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आयुर्वेद में बड़हल को एक गुणकारी फल माना गया है, जिसका सेवन करने से अनेकों बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। यह सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-

‘जर्नी ऑफ ड्रीम्स’: अदाणी पोर्ट्स की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाता अदाणी ग्रुप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें