28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाकाम पर जाने से पहले पार्टनर को किस करने से बढ़ेगी 4...

काम पर जाने से पहले पार्टनर को किस करने से बढ़ेगी 4 साल उम्र!

ये दावा सिर्फ किसी फिल्मी डायलॉग का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे गंभीरता से समझाने वाले डॉक्टर हैं डॉ. कुनाल सूद।

Google News Follow

हर सुबह की भागदौड़ में अलार्म के बाद की अफरा-तफरी, ऑफिस की फाइलें, ट्रैफिक की चिंता… इस सबके बीच एक पल होता है, जो अक्सर छूट जाता है—अपने पार्टनर को एक प्यार भरी goodbye kiss देना। पर क्या आप जानते हैं कि यही छोटा सा पल आपके जीवन में चार साल जोड़ सकता है?

ये दावा सिर्फ किसी फिल्मी डायलॉग का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे गंभीरता से समझाने वाले डॉक्टर हैं डॉ. कुनाल सूद। इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. सूद ने हाल ही में एक पोस्ट में कहा कि जो लोग अपने पार्टनर को काम पर निकलने से पहले किस करते हैं, वे औसतन चार साल ज्यादा जीते हैं। यह विचार उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से सामने आया, जिसमें उन्होंने लिखा, “कौन है जो 4 साल कम जी रहा है?”

इसका आधार 1980 के दशक में हुए एक अध्ययन को बताया गया है, जिसका जिक्र अमेरिका के मशहूर साइकोलॉजिस्ट जॉन गॉटमैन ने मार्च 2024 में ‘द डायरी ऑफ ए सीईओ’ पॉडकास्ट में किया था। उन्होंने कहा था—“जो पुरुष अपनी पत्नियों को अलविदा कहने से पहले किस करते हैं, वे उन्हें न करने वालों की तुलना में कई साल अधिक जीते हैं।”

डॉ. सूद का कहना है कि इसका सीधा संबंध हमारे हार्मोनल सिस्टम से है। जब हम अपने किसी प्रियजन को किस करते हैं, तो शरीर में ऑक्सिटोसिन और डोपामिन जैसे हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं—जो न सिर्फ मूड को बेहतर बनाते हैं, बल्कि तनाव को भी कम करते हैं। वहीं कॉर्टिसोल, जो तनाव का प्रमुख हार्मोन है, उसका स्तर घटता है। यह संतुलन न केवल मानसिक सेहत में सुधार करता है, बल्कि दिल की सेहत और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मज़बूत बनाता है।

यह महज़ एक रोमांटिक इशारा नहीं, बल्कि एक विज्ञान-समर्थित जीवनशैली की आदत है। एक छोटा सा किस, जो दिनभर की थकान, तनाव और दूरी को भी कम कर सकता है। एक छोटा सा पल जो आपके रिश्ते में बड़ी गहराई ला सकता है। तो अगली बार जब आप जल्दी में दरवाज़े की ओर बढ़ें—एक पल ठहरिए। अपने पार्टनर की आंखों में देखिए, मुस्कराइए… और वो छह सेकंड का जादू कर दीजिए, जो शायद आपकी जिंदगी में छह साल और जोड़ दे।

यह भी पढ़ें:

IPL2025: MIVsLSG, तिलक वर्मा को रिटायर्ड करना बना मैच हारने की बड़ी वजह?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें