29.2 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाMadhya Pradesh: बुरहानपुर में मिली रहस्यमयी संरचना, प्रशासन ने जांच के आदेश...

Madhya Pradesh: बुरहानपुर में मिली रहस्यमयी संरचना, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए

इस रहस्यमयी संरचना को लेकर स्थानीय लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा जारी जांच रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि यह वाकई कोई ऐतिहासिक धरोहर है या सिर्फ एक पुरानी निर्माण संरचना।

Google News Follow

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र में एक मकान की खुदाई के दौरान रहस्यमयी प्राचीन संरचना सामने आई है। खुदाई में एक कमरा और उससे जुड़ा एक गुप्त मार्ग मिलने की खबर है, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्सुकता बढ़ा दी है। प्रशासन ने इस संरचना की ऐतिहासिकता को ध्यान में रखते हुए मकान के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

बुरहानपुर के जडियावाड़ी इलाके में एक निजी प्लॉट पर मकान बनाने के लिए खुदाई चल रही थी। इसी दौरान करीब 10 फीट नीचे एक पत्थरों से बनी संरचना मिली, जिसमें एक कमरा और एक संकरी गलीनुमा संरचना दिखाई दी। इस खोज के बाद स्थानीय लोगों में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए।

प्लॉट के मालिक आनंद भगत का कहना है कि यह कोई ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि “100 साल पुराना अनाज भंडारण कक्ष” हो सकता है। उन्होंने इस ढांचे को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन जब क्षेत्रीय पार्षद अजय बालापुरकर को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने प्रशासन से इसे ऐतिहासिक धरोहर मानते हुए जांच करवाने की मांग की।

इस मामले में नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा, “हमें इस संरचना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद हमारी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसे ध्यान में रखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है और संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। आगे की जांच जारी है।” पार्षद अजय बालापुरकर का कहना है कि “अगर इस स्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाए, तो यह बुरहानपुर के गौरवशाली इतिहास से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठा सकता है।”

स्थानीय लोगों में इस संरचना को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ का मानना है कि यह एक प्राचीन सुरंग या भूमिगत मार्ग हो सकता है, जो मुगल काल या मराठा शासन से जुड़ा हो सकता है। बुरहानपुर ऐतिहासिक रूप से एक महत्वपूर्ण शहर रहा है और यहां कई किले और ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, ऐसे में यह संरचना भी इतिहास से जुड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

सड़क दुर्घटनाओं के कारण जीडीपी में तीन प्रतिशत का नुकसान: नितिन गडकरी

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई “ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल” नन्हीं सी परी!

आईपीएल: चेपॉक के बाद, धोनी के दिल में वानखेड़े के लिए खास जगह!

जिला पुरातत्व संघ के सदस्य मनोज अग्रवाल ने कहा, “बुरहानपुर एक ऐतिहासिक शहर है और यहां समय-समय पर प्राचीन संरचनाएं सामने आती रहती हैं। प्रशासन को इस स्थल की विस्तृत जांच करानी चाहिए, ताकि यदि यह कोई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है, तो इसे संरक्षित किया जा सके।” उन्होंने यह भी कहा कि “जो लोग इसे दबाने या नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

इस रहस्यमयी संरचना को लेकर स्थानीय लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा जारी जांच रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि यह वाकई कोई ऐतिहासिक धरोहर है या सिर्फ एक पुरानी निर्माण संरचना। लेकिन एक बात तो तय है कि बुरहानपुर की इस नई खोज ने इतिहास प्रेमियों और स्थानीय जनता में रोमांच भर दिया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें