31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधावरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु शितोले का निधन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक!

वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु शितोले का निधन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक!

Google News Follow

शुक्रवार (21 मार्च) को महाराष्ट्र में नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक अभिमन्यु शितोले का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। 54 वर्षीय अभिमन्यु माहिम के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। आज (शनिवार, 22 मार्च) सुबह उनका अंतिम संस्कार डोंबिवली में होगा।

संपादक अभिमन्यु के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राजनीतिक, सामाजिक और साहित्य जगह की तमाम हस्तियों ने शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा कि नवभारत टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर अभिमन्यु शितोलेजी के देहांत की खबर बेहद दुखद है। मेरा उनसे बहुत पुराना परिचय था। सटीक पत्रकारिता के लिए वे जाने जाते थे। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। इस कठिन समय हम सब उनके परिवारजनों के साथ हैं। उनके दुख में शामिल हैं।

11 सितंबर, 1970 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अभिमन्यु ने करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश में की थी। बाद में वह मुंबई आ गए और यहीं के होकर रह गए। पहले दोपहर का सामना फिर टीवी 9 और 2011 से नवभारत टाइम्स में कार्यरत थे। वे महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई प्रेस क्लब, मंत्रालय पत्रकार संघ के सदस्य भी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें:

क्वेटा: अस्पताल में घुसे प्रदर्शनकारी, बलूच लड़ाकों के शव लेकर हुए फरार!

बुमराह की गैरमौजूदगी से कमजोर दिख सकती है मुंबई इंडियंस : मार्क बाउचर

शोकसभा सोमवार  (24 मार्च) दोपहर 3 बजे मुंबई प्रेस क्लब, ग्लास हाउस, आज़ाद मैदान में आयोजित की जाएगी। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने मुंबई प्रेस क्लब, मंत्रालय और विधान पत्रकार संघ की ओर से इस शोकसभा का आयोजन किया है। संघ ने सभी पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वे इस शोकसभा में आकर शितोले के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें