29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाडोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की सीजफायर की घोषणा : अजय राय!

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की सीजफायर की घोषणा : अजय राय!

देश की जनता और हम सब भी इसका जवाब सुनना चाहते हैं, मगर प्रधानमंत्री की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा। सिर्फ पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने की बात बोल रहे हैं। 

Google News Follow
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सवाल किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सीजफायर की जो घोषणा की गई, वह प्रधानमंत्री ने नहीं की, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। पीएम को इस बात का जवाब देश की जनता को देना चाहिए, क्यों उन्होंने यह घोषणा की।
देश की जनता और हम सब भी इसका जवाब सुनना चाहते हैं, मगर प्रधानमंत्री की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा। सिर्फ पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने की बात बोल रहे हैं।
मुझे भी लगता है कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया होगा और उसने हमारी सेना के सामने हाथ जरूर जोड़े होंगे, लेकिन सीजफायर की जो घोषणा की गई है, उसका जवाब देश जानना चाहता है।”

अजय राय ने विदेश मंत्री जयशंकर से भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से देखिए पाकिस्तान में जितने आतंकवादी ठिकाने और आतंकवादी हैं। आपके (सरकार) विदेश मंत्री ने उन्हें पहले ही बता दिया कि हम आतंकवादियों के अड्डों पर हमला करने वाले हैं तो क्या आतंकवादी वहां बैठकर इंतजार करेंगे? मसूद अजहर भी भाग गया होगा।

पहलगाम में हमारे बच्चों को मारने वाले भाग गए होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान का क्या असर हुआ है? आप देख सकते हैं। निश्चित रूप से गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को पूछना चाहिए कि इस तरह के बयान कैसे आते हैं? मैं समझता हूं कि आतंकवादी और उनके अड्डों को खत्म करना चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “सबूत कौन मांग रहा है? सिर्फ यह पूछा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की और प्रधानमंत्री को उसका जवाब देना चाहिए। हमने कोई सबूत नहीं मांगा है।”

उन्होंने यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायरमेंट पर कहा, “प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। रोजाना 12 से 14 हत्याएं हो रही हैं। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि प्रदेश में परमानेंट डीजीपी को लाया जाए, ताकि वह प्रदेश की कानून व्यवस्था को अच्छे से संभाल सके।

 
यह भी पढ़ें-

शांति और संकट दोनों में बीएसएफ हमेशा तैयार रहती है:डीआईजी राठौड़!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें