27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजौनपुर: 'थप्पड़ कांड' ओम प्रकाश राजभर की साजिश, महेंद्र राजभर का आरोप

जौनपुर: ‘थप्पड़ कांड’ ओम प्रकाश राजभर की साजिश, महेंद्र राजभर का आरोप

कहा, हमारी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार (10 जून )को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारने की घटना ने सियासी तूल पकड़ लिया है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने इसे सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की ‘साजिश’ करार दिया है। उन्होंने इस हमले को अपनी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़ते हुए राजनीतिक प्रतिशोध की संज्ञा दी है।

मीडिया से बात करते हुए महेंद्र राजभर ने कहा, “यह साजिश ओपी राजभर ने रची थी। कुछ लोगों को हमारे राजनीतिक दल के विस्तार से जलन हो रही है। वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं कि भला यह कैसे आगे बढ़ रहा है, इसलिए ये लोग अब अपनी घटिया हरकत पर उतर चुके हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग सत्ता में हैं, वे हमारी लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। माला पहनाने की आड़ में मुझ पर हमला किया गया, यह सब मेरी छवि धूमिल करने और मेरी राजनीतिक यात्रा को रोकने की कोशिश है।”

महेंद्र राजभर ने बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और अधिकारियों ने उन्हें मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनके अनुसार, यह हमला पूरी तरह पूर्वनियोजित था और इसे उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए अंजाम दिया गया।

महेंद्र राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने के पीछे का कारण भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गठबंधन में केवल 17 सीटें ही दी गई थीं, जो समाज की लड़ाई लड़ने के लिए अपर्याप्त थीं। इसलिए उन्होंने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का गठन किया, जो लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

“जब से हमने अपने राजनीतिक दल का गठन किया है, तब से कुछ लोग जलन महसूस कर रहे हैं। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में संगठन का विस्तार स्वाभाविक है, लेकिन कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे,” उन्होंने कहा।

दरअसल 10 जुन को महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में यह विवादास्पद घटना सामने आई थी। कार्यक्रम के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता ने मंच पर माला पहनाते समय ही महेंद्र राजभर को जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

हालांकि थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति पार्टी का ही सदस्य बताया जा रहा है, लेकिन राजभर का आरोप है कि वह व्यक्ति ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर काम कर रहा था। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। जहां महेंद्र राजभर इसे साजिश बता रहे हैं, वहीं अब इस पर सुभासपा की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने जारी की वारदात की टाइमलाइन

नजफगढ़ मुठभेड़ में काला जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mumbai: महानगर क्षेत्र में एकीकृत बस सेवा के लिए टास्क फोर्स का गठन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें