27 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसा : झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा...

अहमदाबाद विमान हादसा : झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक!

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, “अहमदाबाद में भीषण विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है।”

Google News Follow

Related

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए भीषण विमान हादसे पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्य की कई प्रमुख हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, “अहमदाबाद में भीषण विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूं। दुर्घटना में हताहतों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद आ रही तस्वीरें और वीडियो हृदय को बेधने वाले हैं। संवेदना के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “घायलों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की प्रार्थना ईश्वर से करता हूं।”

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज अहमदाबाद में जो भयावह त्रासदी घटी, उसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि यह स्तब्ध करने वाला समाचार है। उन्होंने लिखा, “बाबा बैद्यनाथ से …घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 
यह भी पढ़ें-

WTC फाइनल: बेडिंघम की जुझारू पारी, लंच तक दक्षिण अफ्रीका 121/5!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें