29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाफातिमा बनीं मधुमक्खी की 'सौतेली बहन', फोटो शेयर कर खोला राज!

फातिमा बनीं मधुमक्खी की ‘सौतेली बहन’, फोटो शेयर कर खोला राज!

अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

Google News Follow
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुद को मधुमक्खी की सौतेली बहन बताया।

दरअसल, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में फातिमा ने लिखा, ”मधुमक्खी की सौतेली बहन हूं मैं।”

तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है, वहीं वह ट्रेंडी इयररिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप किए और हाथों में चश्मा लिए खास अंदाज में पोज देती नजर आईं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ कई पोज दिए।

फैंस को अभिनेत्री का खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है, जिसमें वह कमेंट सेक्शन पर हार्ट, फायर जैसे इमोजी शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने आईएएनएस से निर्देशक अनुराग बासु के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया, “जब आप उनके काम के तरीके के सामने खुद को पूरी तरह छोड़ देते हो, तो आप खुद को बेफिक्र महसूस करते हो। आप ज्यादा सोचते नहीं, बल्कि अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करते हो। यही मैंने महसूस किया। मुझे ‘लूडो’ करते वक्त समझ आया कि क्या करना है। उस वक्त मैं एक्टर के तौर पर असुरक्षित महसूस कर रही थी, लेकिन सेट पर पहुंचकर सब बदल गया।”

अनुराग ने मुझसे कहा, “अपने आप पर शक करना बंद करो। जो तुम कर रही हो, वह सही है।” उन्होंने आगे कहा, “जब ऐसी बात अनुराग बसु जैसे बड़े निर्देशक की ओर से आती है, तो यह बड़ी होती है। उन्हें शायद पता नहीं कि उनके शब्दों का कितना असर होता है। मेरे जैसे नए एक्टर के लिए ये बात मेरे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल गई।”

 
यह भी पढ़ें-

फास्टैग रिचार्ज की झंझट खत्म, गडकरी ने किया वार्षिक पास का ऐलान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें