29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने G7 सम्मेलन को बताया सफल, भारत को बताया सबसे...

पीएम मोदी ने G7 सम्मेलन को बताया सफल, भारत को बताया सबसे बड़ा लोकतंत्र!

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक सार्थक जी-7 शिखर सम्मेलन, जिसमें कई मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।"

Google News Follow

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में आयोजित ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने जी7 सम्मेलन को “सार्थक” बताया और आतंकवाद से खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक सार्थक जी-7 शिखर सम्मेलन, जिसमें कई मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।”

एक मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत कनानास्किस के खूबसूरत नजारे के साथ होती है। वीडियो में पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी कहते हैं कि जी7 में आपकी (पीएम मोदी की) मेजबानी करना “मेरे लिए बहुत सम्मान की बात” है। उन्होंने कहा कि भारत (2019 में फ्रांस के) बियारिट्ज से जी7 में शामिल हो रहा है और यह “आपके देश और आपके नेतृत्व के महत्व का प्रमाण” है।

इसके बाद वीडियो में पीएम मोदी की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। पिछले दिनों जी20 समिट के अध्यक्ष के रूप में भारत ने विश्व के लिए अनेक ऐसे इनिशिएटिव लिए हैं।

जी20 में भारत ने जो मजबूत नींव रखी है, उसको नए स्वरूप में जी7 में उसके एग्जीक्यूशन (कार्यान्वयन) की दिशा में ले जाने का आज एक बहुत बड़ा अवसर है और भारत इस अवसर का उपयोग करने के लिए वैश्विक स्तर पर हमेशा इच्छुक रहा है।”

इससे पहले, बुधवार को कनाडा के कनानास्किस में ‘जी7 शिखर सम्मेलन’ के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई’ का आह्वान किया।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मजबूत समर्थन देने के लिए वैश्विक समुदाय का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला था।”

यह भी पढ़ें-

यूपी : अयोध्या में लौह पुरुष और वाजपेयी की याद में बनेगा स्मृति द्वार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें