26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाविजय सिन्हा बोले- तेजस्वी पहले लालू की मानसिक स्थिति देखें!

विजय सिन्हा बोले- तेजस्वी पहले लालू की मानसिक स्थिति देखें!

​उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।​सिन्हा​ ने कहा. अब वह नैतिकता और विकास की बातें कर रहे हैं। यह काफी हास्यास्पद है।

Google News Follow
प्रधानमंत्री मोदी के आगामी 20 जून को सीवान के जसौली में होने वाले जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया।
थावे प्रखंड के कई अन्य पंचायतों में भी उन्होंने आम नागरिकों से संवाद किया और एनडीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव की मानसिक स्थिति पर सवाल करें, जिन्होंने बिहार को बर्बाद किया और ‘बिहारी’ शब्द को गाली बना दिया।

आज वही व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने हुए हैं। ऐसे व्यक्ति जिन पर माननीय न्यायालय ने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगाया है, वे अब भी दल का नेतृत्व कर रहे हैं। क्या तेजस्वी यादव अपने पिता को अध्यक्ष पद से हटाने की हिम्मत दिखाएंगे?

उन्होंने आगे कहा कि एक भ्रष्टाचार के आरोपी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना, यह दिखाता है कि राजद के लिए भ्रष्टाचार आदर्श बन गया है।

लालू यादव के दौर में सरकारी तंत्र को पूरी तरह परिवार के नियंत्रण में कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सरकारी नौकरियों से लेकर योजनाओं तक में सिर्फ एक ही परिवार का बोलबाला था।

सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए, चार्टर्ड विमान में जन्मदिन मनाने वाले लोग अब जनता को उपदेश दे रहे हैं। जिन्होंने खजाने को लूटा, वे अब नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं। ऐसे लोग बिहार को फिर से बर्बादी की ओर नहीं ले जा सकते।

उपमुख्यमंत्री ने एनडीए की सरकार को गरीबों, किसानों और युवाओं की सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास सुनिश्चित है।

​ यह भी पढ़ें-

निर्यात अवसरों से भारत में हरित हाइड्रोजन की मांग बढ़ेगी: रिपोर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें