30.9 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमदेश दुनियाक्रोएशिया में फिल्म शूटिंग का मजा ले रहे हैं कार्तिक आर्यन!

क्रोएशिया में फिल्म शूटिंग का मजा ले रहे हैं कार्तिक आर्यन!

करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के जरिए दोनों पहली बार किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ में काम कर रहे हैं।  

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों क्रोएशिया में अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं शूटिंग के दौरान वह हर पल का आनंद लेते दिखाई दिए।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कई तस्वीर और वीडियो शेयर किए। पोस्ट में कार्तिक बिजी शेड्यूल में भी मौज-मस्ती करते दिखे। अभिनेता तस्वीरों में सुंदर जगहों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले वीडियो में वह फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, दूसरी तस्वीर में वह एक स्थानीय पिज्जा आउटलेट के बाहर पोज देते दिखाई दिए।
दूसरी वीडियो में वह एक लाइव सॉन्ग कॉन्सर्ट को एन्जॉय कर रहे हैं। तीसरी वीडियो में वह कार में बैठे हुए अपनी दाढ़ी सेट करवाते दिखाई दे रहे हैं, उनके चारों ओर फिल्म के क्रू मेंबर्स हैं, सभी मिलकर हंसी-मजाक कर रहे हैं।

पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ कुछ दिन पहले, अनन्या पांडे ने क्रोएशिया में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म का शेड्यूल पूरा किया था। इसको यादगार बनाने के लिए कार्तिक और अनन्या ने अपनी पिछली फिल्म “पति पत्नी और वो” के हिट ट्रैक “धीमे धीमे” पर डांस किया था।”

डांस में दोनों ने गाने का सिग्नेचर हुक स्टेप परफॉर्म किया, वीडियो शेयर कर कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “अपनी अनन्या का शेड्यूल रैप हो और हम धीमे-धीमे पर डांस ना करें, ऐसा कैसा हो सकता है।”

करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के जरिए दोनों पहली बार किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ में काम कर रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन समीर कर रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आई थी, जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था।

यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इन दिनों अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का अभी तक टाइटल सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-

मध्य पूर्व में उड़ानों से बच रहीं एयरलाइंस, बढ़ रही लागत चिंता!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,300फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें