27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीतिअंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला, रिजिजू, केशव मौर्य समेत कई नेताओं...

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला, रिजिजू, केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर लिखा,"‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ हमें यह याद दिलाता है कि हर सवाल जो पूछा जाता है, हर जवाब जो दिया जाता है, और हर कानून जो पास होता है, उसमें हमारे लोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं।"

Google News Follow

‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दीया कुमारी सहित कई नेताओं ने देशवासियों और जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की मजबूती में संसद की भूमिका को रेखांकित किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ पर समस्त संसदों एवं जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता की आकांक्षाओं को स्वर देने, सरकारों को जवाबदेह बनाने और मानवाधिकारों की रक्षा में विश्व भर में संसदों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। भारत में संसद न केवल विधायी कार्यों की सर्वोच्च संस्था है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक चेतना, विविधता में एकता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था के रूप में भारतीय संसद ने अपनी समृद्ध संवैधानिक परंपराओं, पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को सदैव सुदृढ़ रखा है। इस विशेष अवसर पर हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि के शासन तथा जनता के प्रति संसद की उत्तरदायित्वशीलता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराते हैं।”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर लिखा,”‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ हमें यह याद दिलाता है कि हर सवाल जो पूछा जाता है, हर जवाब जो दिया जाता है, और हर कानून जो पास होता है, उसमें हमारे लोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। गर्व है कि हम इस लोकतांत्रिक यात्रा का हिस्सा हैं, जहां जवाबदेही और जन-आकांक्षाएं साथ चलती हैं।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा,”‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ के अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिन लोकतंत्र की उस भावना को सजीव करता है, जिसमें जनता सर्वोपरि होती है और जनहित सबसे बड़ा कर्तव्य। संसदीय प्रणाली न केवल शासन का माध्यम है, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की बुनियाद भी है। आइए, इस अवसर पर जन-सेवा, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करें।”

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक्स पर लिखा,”जन सुलभ व जनसेवा को समर्पित देश व प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों, देवतुल्य जनमानस को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर जनप्रतिनिधियों को उनके जनसरोकारों के प्रति संकल्पबद्ध करता है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के केंद्र में विधायी निकायों की सक्रिय व सकारात्मक भूमिका का स्मरण दिलाता है।”

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा,”समस्त जनप्रतिनिधियों एवं देश-प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लोकतंत्र के इस स्तंभ को सशक्त बनाने में आपका योगदान सराहनीय है।”

राजस्थान से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने लिखा, “‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ पर संसदीय कार्य प्रणाली से जुड़े सभी जन सेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

यह दिन न केवल संसदीय संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित करता है, बल्कि यह लोकतंत्र की नींव – जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा की भावना को और गहरा करता है।

यह भी पढ़ें:

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर को लगी आग, भारतीय नौसेना ने समय रहते बचाया!

सोने की खदान ढही, 11 लोगों की मौत, 7 घायल!

बांग्लादेश: स्थानीय राजनेता ने किया हिंदू महिला पर बलात्कार; देशव्यापी आक्रोश, छात्रों ने निकाला मार्च!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें