27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाबांग्लादेश: स्थानीय राजनेता ने किया हिंदू महिला पर बलात्कार; देशव्यापी आक्रोश, छात्रों...

बांग्लादेश: स्थानीय राजनेता ने किया हिंदू महिला पर बलात्कार; देशव्यापी आक्रोश, छात्रों ने निकाला मार्च!

आरोपी स्थानीय राजनेता गिरफ्तार

Google News Follow

बांग्लादेश में एक हिंदू महिला से बर्बर बलात्कार के बाद पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्र तालियां बजाते हुए और सीधी कार्रवाई करो जैसे नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना (26 जून )की रात को हुई, जब फज़ोर अली नामक स्थानीय राजनेता ने कुमिल्ला जिले के रामचंद्रपुर पच्किट्टा गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता अपने मायके में हरि सेवा पर्व के लिए अपने बच्चों के साथ रह रही थी, जबकि उसका पति दुबई में काम करता है।

खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का सदस्य आरोपी फज़ोर अली (38 वर्ष) ने रात 10 बजे के आसपास जबरन दरवाजा तोड़कर महिला के घर में घुसकर बलात्कार किया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने अली को पकड़कर पीटा, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने उसे रविवार(29 जून) सुबह करीब 5 बजे ढाका के सईदाबाद इलाके से गिरफ्तार किया। इसके अलावा चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन ने पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ महिला एवं बाल उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना ने बांग्लादेश के हिंदू समुदाय के बीच गहरा रोष पैदा किया है। खासकर प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद, देश में हिंदुओं पर लक्षित हमलों में वृद्धि देखी गई है। कई संगठनों ने इसे एक सांप्रदायिक हमला करार देते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस मामले को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो विरोध और तेज होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने अल्पसंख्यक समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। सरकार पर यह दबाव है कि वह इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें:

भ्रष्टाचार मामले में इजरायली पीएम नेतन्याहू को मिली राहत।

ईरान के शीर्ष धर्मगुरु ने जारी किया फतवा: ट्रंप और नेतन्याहू को बताया “ईश्वर के दुश्मन”

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर को लगी आग, भारतीय नौसेना ने समय रहते बचाया!

सोने की खदान ढही, 11 लोगों की मौत, 7 घायल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें