27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत को नुकसान के दावे खोखले हैं; सबूत हैं तो दिखाओ: अजित...

भारत को नुकसान के दावे खोखले हैं; सबूत हैं तो दिखाओ: अजित डोभाल

ऑपरेशन सिंदूर हमारी सफलता

Google News Follow

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शुक्रवार (11 जुलाई) को पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खुलकर बयान देते हुए उसे पूरी तरह सफल बताया और भारत को नुकसान पहुंचने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने विदेशी मीडिया को कड़ी चुनौती देते हुए कहा कि अगर भारत को किसी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो उसके सबूत पेश किए जाएं।

IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए डोभाल ने स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “ये सीमावर्ती इलाके नहीं थे, बल्कि ऐसी जगहें थीं जहां हमें पक्की जानकारी थी कि आतंकी मौजूद हैं। हम एक भी लक्ष्य से चूके नहीं। हमला पूरी तरह पूर्व-निर्धारित और सटीक जानकारी के आधार पर किया गया।” उन्होंने बताया कि केवल 23 मिनट में यह पूरा अभियान अंजाम दिया गया और इसमें भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन सामरिक समन्वय देखने को मिला।

डोभाल ने विदेशी मीडिया पर हमला करते हुए कहा, “वे लगातार कहते रहे कि पाकिस्तान ने ये किया, वो किया, लेकिन क्या कोई एक भी तस्वीर या सैटेलाइट इमेज दिखाई गई जिसमें भारत को नुकसान हुआ हो? क्या कोई टूटी हुई खिड़की या शीशा तक दिखा? हम उस पॉइंट तक बिल्कुल सटीक थे, जहां हमें मालूम था कि दुश्मन मौजूद है।”

एनएसए ने बताया कि इस ऑपरेशन में भारत की स्वदेशी तकनीक और अत्याधुनिक सिस्टम जैसे ब्रह्मोस मिसाइल, एकीकृत एयर कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम और बैटलफील्ड सर्विलांस की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा, “हमने दुश्मन की पोजीशन का सटीक अनुमान लगाया और उसी आधार पर हमले किए।”

अजित डोभाल ने खासतौर पर ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ कई बातें लिखीं, लेकिन एक भी वैध प्रमाण नहीं दिखा सके। उन्होंने कहा, “अगर उनके पास कोई पुख्ता सबूत है, तो वे उसे दुनिया के सामने लाएं। हम पूरी पारदर्शिता से कह सकते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की एक बड़ी सैन्य सफलता है, न कि कोई विवादित घटना।”

डोभाल के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और झूठे प्रचार के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं।

यह भी पढ़ें:

सरसंघचालक बोले- “75 की उम्र में नेताओं को लेना चाहिए संन्यास” तो मचा हल्ला !

IMF ने UPI को बताया बदलाव की अगुवाई करने वाला मॉडल!

“भारत की सौर ऊर्जा क्षमता में 4000% की वृद्धि, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम”

अगले हफ्ते मरम्मत के बाद लौटेगा तिरुवनंतपुरम में फंसा ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें