28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई: बांद्रा में तीन मंज़िला चॉल ढही, मलबे में 10 लोगों...

मुंबई: बांद्रा में तीन मंज़िला चॉल ढही, मलबे में 10 लोगों के दबे होने की आशंका!

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Google News Follow

मुंबई के बांद्रा पूर्व में शुक्रवार (18 जुलाई)सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। भारत नगर इलाके में स्थित तीन मंज़िला चॉल ढह गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक सात लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें बीएमसी द्वारा संचालित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी और फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 5:56 बजे हुआ। ढही हुई इमारत की पहचान चॉल नंबर 37 के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा, मुंबई पुलिस और बीएमसी के वार्ड अधिकारी भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया, “सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर सभी आवश्यक बचाव दल मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।” भारत नगर का यह इलाका मुंबई के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है, जहां कई जर्जर इमारतें मौजूद हैं। ऐसी इमारतें बारिश के मौसम में हादसों के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील मानी जाती हैं।

स्थानीय प्रशासन ने आसपास की अन्य चॉलों को भी खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि किसी और बड़े हादसे को टाला जा सके। बचाव कार्य में एनडीआरएफ को बुलाए जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन मलबा भारी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे बचाव कार्य में बाधा न डालें।

मुंबई में बारिश के चलते जर्जर इमारतों की हालत और खराब हो जाती है। बीएमसी द्वारा हर साल बारिश से पहले ऐसे ढांचों की पहचान की जाती है, लेकिन इस बार भी यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने कहा है कि हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

जस्टिस यशवंत वर्मा ने महाभियोग की सिफारिश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

असम: राहुल गांधी के जेल भेजने वाले बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का “ठेंगा” जवाब!

दिल्ली: 20 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी, जांच जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें