32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमक्राईमनामागाजियाबाद में एसटीएफ का बड़ा खुलासा, अवैध दूतावास संचालक गिरफ्तार!

गाजियाबाद में एसटीएफ का बड़ा खुलासा, अवैध दूतावास संचालक गिरफ्तार!

​एसटीएफ ने बताया की गिरफ्तार आरोपी हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, साबोरगा, पॉल्विया और ​लॉडोनिया जैसे माइक्रोनेशन (सूक्ष्म राष्ट्रों) का काउंसिल एंबेसेडर बताता था।

Google News Follow

Related

नोएडा एसटीएफ ने गाजियाबाद​ से अवैध दूतावास का भंडाफोड़​ करते हुए फर्जी राजनयिक​ को गिरफ्तार किया है| नोएडा एसटीएफ की टीम ने कविनगर क्षेत्र में एक कथित ‘अवैध दूतावास’ का पर्दाफाश किया है। इस अवैध संस्थान का संचालन करने वाले हर्षवर्धन जैन को मौके से गिरफ्तार किया गया।
​एसटीएफ ने बताया की गिरफ्तार आरोपी हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, साबोरगा, पॉल्विया और लॉडोनिया जैसे माइक्रोनेशन (सूक्ष्म राष्ट्रों) का काउंसिल एंबेसेडर बताता था।

एस​टीएफ के अनुसार फर्जी दूतावास के पास से फर्जी डिप्लोमेटिक पासपोर्ट​, विदेश मंत्रालय की मुहर वाले दस्तावेज​, दो जाली पैन कार्ड​, गाड़ियों के राजनयिक नंबर प्लेटें​ सहित नकद ₹47.70 लाख​ की नगदी बरामद की गयी|  ​ 

हर्षवर्धन विदेशों में नौकरी दिलवाने और डिप्लोमेटिक कनेक्शन बताकर लोगों से ठगी करता था। लोगों को झांसे में लेने के लिए वह खुद को बड़े अंतरराष्ट्रीय संपर्क वाला व्यक्ति दर्शाता था।

एसटीएफ की जांच में पता चला है कि आरोपी का पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी जैसे विवादास्पद लोगों से भी संपर्क रह चुका है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर संकेत हैं।

गिरफ्तारी के बाद हर्षवर्धन जैन को कविनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यह मामला दर्शाता है कि किस तरह फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नामों के दुरुपयोग के जरिए ठगी और जालसाजी की जा रही है। यह घटना प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के लिए भी सतर्कता का विषय है।

इस गिरफ्तारी से एसटीएफ ने न केवल एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है, बल्कि हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनने से भी बचाया है। अब देखना होगा कि इस मामले की जांच में और क्या खुलासे होते हैं।

 यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: पुणे में देर रात उपद्रव, 25 वाहनों में तोड़फोड़, दो पर हमला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें