28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: पुणे में देर रात उपद्रव, 25 वाहनों में तोड़फोड़, दो पर...

महाराष्ट्र: पुणे में देर रात उपद्रव, 25 वाहनों में तोड़फोड़, दो पर हमला!

इस दौरान दो स्थानीय नागरिकों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

Google News Follow
पुणे के धनकवडी इलाके में मंगलवार देर रात बदमाशों ने उत्पात मचाया। सहकार नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले केशव कॉम्प्लेक्स, सरस्वती चौक और नवनाथ नगर में तीन अज्ञात हमलावरों ने करीब दो घंटे तक दहशत फैलाई।

रात 11:45 से 1 बजे के बीच हुई इस घटना में 15 ऑटो रिक्शा, 3 कारें, 2 स्कूल बसें और 1 पियाजियो टेम्पो सहित 20 से 25 वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के कांच लाठी-डंडों से तोड़ दिए, जिससे भारी नुकसान हुआ। इस दौरान दो स्थानीय नागरिकों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में घायल हुए दोनों लोगों को तुरंत पुणे के कामे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सहकार नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीबी शाखा और स्थानीय पुलिस अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस युद्धस्तर पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद धनकवडी और आसपास के इलाकों में भय और गुस्से का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

कई लोगों ने शिकायत की है कि रात के समय पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होती, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। सहकार नगर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज है, तो उसे पुलिस के साथ साझा करें।

 
यह भी पढ़ें-

आईआरसीटीसी घोटाला: लालू परिवार पर 5 अगस्त को फैसला संभव!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें