28.7 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाआईआरसीटीसी घोटाला: लालू परिवार पर 5 अगस्त को फैसला संभव!

आईआरसीटीसी घोटाला: लालू परिवार पर 5 अगस्त को फैसला संभव!

इस घोटाला केस में लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं। फिलहाल 5 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला देगा।

Google News Follow
आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोर्ट का फैसला 5 अगस्त तक टल गया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में यह मामला चल रहा है, जिसमें सीबीआई केस में आरोप तय करने पर फैसला आना था।

यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव वाले टेंडर में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। मामले में लालू प्रसाद यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। हालांकि, कोर्ट के आदेश से यह तय होगा कि इस घोटाला केस में लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं। फिलहाल 5 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला देगा।

आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री (2004 से 2009 तक) रहने के दौरान आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट एक फर्म को देने में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ था। आईआरसीटीसी के यह होटल बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी थे। रखरखाव का ठेका विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाली एक निजी फर्म सुजाता होटल को मिला था।

मामले में कुल 14 आरोपी हैं। लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने जुलाई 2017 में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने दावा किया कि टेंडर के बदले में लालू प्रसाद यादव को एक बेनामी कंपनी के माध्यम से तीन एकड़ प्रमुख भूमि मिली। मामले में सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी।

हालांकि, लालू परिवार सीबीआई के आरोपों को खारिज कर चुका है। लालू परिवार की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि सीबीआई के पास इस केस में मुकदमा चलाने के लिए सबूत नहीं हैं। फिलहाल 5 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश से स्पष्ट होगा कि लालू परिवार पर मुकदमा चलेगा या नहीं।

यह भी पढ़ें-

भारत बनाम इंग्लैंड: टॉस जीतकर इंग्लैंड की गेंदबाजी, अंशुल का डेब्यू!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें