29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाभारत बनाम इंग्लैंड: टॉस जीतकर इंग्लैंड की गेंदबाजी, अंशुल का डेब्यू!

भारत बनाम इंग्लैंड: टॉस जीतकर इंग्लैंड की गेंदबाजी, अंशुल का डेब्यू!

भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। करुण नायर की जगह साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है।

Google News Follow
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंटरनेशनल स्तर पर डेब्यू करने का मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में खेल रहे हैं।

भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। करुण नायर की जगह साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है। चोटिल आकाश दीप और नितीश रेड्डी की जगह अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर इस मुकाबले में खेल रहे हैं।

अंशुल कंबोज ने अपने करियर में 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 79 विकेट दर्ज हैं। वहीं, 25 लिस्ट-ए मुकाबलों में अंशुल 40 शिकार कर चुके हैं। अंशुल ने अपने टी20 करियर में कुल 30 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 34 विकेट हैं।

इंग्लैंड इस मुकाबले से पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुका था। मेजबान टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया है। चोटिल स्पिनर शोएब बशीर के स्थान पर लियाम डॉसन को अंतिम एकादश में स्थान मिला है।

लियाम डॉसन आठ साल बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेल रहे हैं। लियाम आखिरी बार जुलाई 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलने उतरे थे, जिसमें इंग्लैंड को 340 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

टीम इंडिया ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। साल 1936 से लेकर अब तक भारत ने यहां कुल नौ टेस्ट खेले, जिसमें उसने चार मुकाबले गंवाए, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। टीम ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पांच विकेट से गंवाया था। इसके बाद उसने बर्मिंघम टेस्ट को 336 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

टीम इंडिया के पास तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में पहली बार बढ़त हासिल करने का शानदार मौका था, लेकिन मेहमान टीम को 22 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ गया।

अब अगर भारत को सीरीज अपने नाम करनी है, तो उसे हर हाल में शेष दो मुकाबले जीतने ही होंगे।

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

इलेवन: जैक क्रॉली, ⁠बेन डकेट, ओली पोप, ⁠जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ⁠लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

यह भी पढ़ें-

सपा सांसद रुचि वीरा ने धनखड़ के इस्तीफे को बताया संदेहास्पद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें