29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियास्मृति ईरानी की वापसी पर अनुपमा सोलंकी हुईं भावुक!

स्मृति ईरानी की वापसी पर अनुपमा सोलंकी हुईं भावुक!

एक इंटरव्यू में अनुपमा ने बताया कि वह स्मृति के शो देखकर बड़ी हुईं। स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी के बारे में पूछे जाने पर अनुपमा ने कहा, “यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई।

Google News Follow
अभिनेत्री अनुपमा सोलंकी खुश हैं कि स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुपमा ने बताया कि वह उनके शो बचपन से देखती आई हैं, शो का थीम सॉन्ग सुन वो आज भी भावुक हो जाती हैं।

एक इंटरव्यू में अनुपमा ने बताया कि वह स्मृति के शो देखकर बड़ी हुईं। स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी के बारे में पूछे जाने पर अनुपमा ने कहा, “यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। इतने सालों बाद उन्हें फिर से कास्ट किया गया है, जैसे एकता कपूर ने पहले किया था। मैं ‘कहानी घर घर की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ देखकर बड़ी हुई हूं। आज भी उन शोज के थीम सॉन्ग सुनकर भावुक हो जाती हूं।”

‘जागृति – एक नई सुबह’ फेम अभिनेत्री ने आगे कहा, “हाल ही में मैंने ‘क्योंकि’ के गाने पर एक रील बनाई। काश, मैं इस वापसी का हिस्सा होती, लेकिन मैं जहां हूं, वहां खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि स्मृति जी का नया शो सुपरहिट होगा, क्योंकि यह बहुत शानदार शो है, जो दर्शकों को आज भी बहुत पसंद है।”

टीवी के सुनहरे युग की वापसी पर अनुपमा ने कहा, “शायद यह संभव हो। हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। उस दौर में भावनाओं और दर्शकों से जुड़ाव की जो गहराई थी, वह बेमिसाल थी। मैं चाहती हूं कि वह दौर लौटे। एकता मैम के शो अब कम आते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह नया शो दर्शकों के दिलों को छू लेगा।”

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ का प्रीमियर 29 जुलाई को स्टार प्लस पर होगा। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय तुलसी और मिहिर विरानी की अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं में वापसी करेंगे।

इस नए अध्याय में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुर, शगुन शर्मा, रोहित सुचंती, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनीषा मेहता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर, भारत ने लगाई लंबी छलांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें