29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियालेह में रोगी को बचाने के लिए रात में उड़ा वायुसेना का...

लेह में रोगी को बचाने के लिए रात में उड़ा वायुसेना का सी-130जे विमान​!

वायुसेना के सी-130जे विमान ने मरीज को लेह से दिल्ली के पालम हवाई अड्डे तक पहुंचाया। इसके बाद मरीज को आगे के उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।

Google News Follow

चुनौतीपूर्ण मौसम और अंधेरे के बीच भारतीय वायुसेना ने एक 30 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया है। वायुसेना ने गंभीर रूप से बीमार इस मरीज को बिना कोई देरी किए लेह से दिल्ली पहुंचाया। यहां दिल्ली पहुंचने पर रोगी व्यक्ति को आगे के उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

भारतीय वायुसेना ने इस पूरे अभियान के दौरान एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय जिम्मेदारी का परिचय दिया है। लेह में गंभीर रूप से बीमार एक 30 वर्षीय नागरिक को आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी। चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए वायुसेना ने देर रात विशेष हवाई अभियान शुरू किया।

​वायुसेना के सी-130जे विमान ने मरीज को लेह से दिल्ली के पालम हवाई अड्डे तक पहुंचाया। इसके बाद मरीज को आगे के उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान बहुत कम समय के नोटिस पर पूरा किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाना जरूरी था। ऐसे में भारतीय वायुसेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हवाई निकासी अभियान को अंजाम दिया।

यह अभियान रात के अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम की परिस्थितियों में चलाया गया। ऐसी परिस्थितियों में विमान का संचालन करने के लिए उच्च स्तर की परिचालन तैयारी, पेशेवर तालमेल और समय पर निर्णय लेना बेहद जरूरी होता है। वायुसेना ने इन चुनौतियों के बीच अभियान को पूरा किया और मरीज को आगे के उपचार के लिए पालम पहुंचाया।

गौरतलब है कि लेह एक दुर्गम क्षेत्र है। ऐसे में यहां गंभीर रूप से बीमार मरीज को कम समय में बड़े चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाना इस अभियान का महत्वपूर्ण पहलू रहा।

मरीज को पालम पहुंचाए जाने के बाद उसे एम्स में आगे के उपचार के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। भारतीय वायुसेना का यह अभियान दर्शाता है कि उसकी भूमिका केवल देश की हवाई सुरक्षा तक सीमित नहीं है।जरूरत पड़ने पर वायुसेना मानवीय सहायता और आपातकालीन चिकित्सा निकासी जैसे अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह मिशन वायुसेना की परिचालन तत्परता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तत्काल मानवीय जरूरतों पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता को दर्शाता है। गंभीर रूप से बीमार नागरिक को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने के लिए चलाया गया यह अभियान आपात स्थिति में वायुसेना की उपयोगिता को रेखांकित करता है। ​ 

यह भी पढ़ें-

भारत-जापान स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और खनिज सहयोग बढ़ाएंगे: सीतारमण!

एफएसएसएआई का प्रस्ताव, छह माह तक शिशु आहार में चीनी पर रोक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें