29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाबीजेडी ने यौन उत्पीड़न मामले में अमरेश जेना को पार्टी से किया...

बीजेडी ने यौन उत्पीड़न मामले में अमरेश जेना को पार्टी से किया सस्पेंड, पांच अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में 23 जुलाई को दर्ज एफआईआर में 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दी थी कि जेना ने सितंबर 2023 से, जब वह नाबालिग थी, तब से उसका यौन शोषण किया।

Google News Follow

बीजू जनता दल (बीजेडी) ने यौन उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में कथित संलिप्तता के चलते भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के कॉरपोरेटर अमरेश जेना को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार (25 जुलाई)को जारी आधिकारिक आदेश में इस कार्रवाई की पुष्टि की गई। बीजेडी की ओर से कहा गया, “अमरेश जेना को प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड किया जाता है। पार्टी आपराधिक गतिविधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है और ऐसे किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

जेना पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में 23 जुलाई को दर्ज एफआईआर में 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दी थी कि जेना ने सितंबर 2023 से, जब वह नाबालिग थी, तब से उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने जेना पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पहले ही पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन पर आरोप है कि उन्होंने अमरेश जेना को गिरफ्तारी से बचाने के लिए शरण और अन्य सहायता उपलब्ध कराई।

बीजेडी ने जेना को पार्टी से निलंबित करने की त्वरित कार्रवाई करते हुए साफ किया कि पार्टी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी। पार्टी प्रवक्ताओं ने दोहराया कि अनुशासनहीनता या आपराधिक प्रवृत्ति के मामलों में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

फिलहाल, यह मामला जांच के अधीन है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस पूरे घटनाक्रम से बीजेडी ने अपनी छवि को साफ और जवाबदेह बनाए रखने का संदेश देने की कोशिश की है, वहीं महिला सुरक्षा को लेकर राजनीतिक दलों की भूमिका पर भी बहस तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

सूडान संकट और गहराया: बनाई समानांतर सरकार, देश के स्थायी विभाजन की आशंका तेज!

नेशनल पेरेंट्स डे पर भावुक हुए शेफ संजीव कपूर, कहा- “आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत”

गाजा में मानवीय राहत के लिए इज़राइल का बड़ा फैसला: 27 जुलाई से हर दिन 10 घंटे का ‘टैक्टिकल पॉज़’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें