32 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमराजनीति"तेजस्वी यादव के घर पर गिरा राहुल गांधी का ‘एटम बम’!"

“तेजस्वी यादव के घर पर गिरा राहुल गांधी का ‘एटम बम’!”

नितिन नवीन का तीखा हमला, दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Google News Follow

Related

बिहार की सियासत में उस समय नया मोड़ आया जब राज्य सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। नितिन नवीन ने कहा, “राहुल गांधी का ‘एटम बम’ अब तेजस्वी यादव के घर पर फट गया है।” चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दो वोटर आईडी रखने के मामले में नोटिस जारी करने के बाद नितिन नवीन का यह बयान सामने आया है।

मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में अपना नाम न होने की बात कहकर जनता को गुमराह किया, जबकि उनके पास दो EPIC नंबर हैं। पहला नंबर 2020 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में दर्ज है। दूसरा नंबर उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया, जिसे चुनाव आयोग ने अस्तित्वहीन या फर्जी माना है।चुनाव आयोग ने इस आधार पर तेजस्वी यादव से मूल दस्तावेज मांगे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नितिन नवीन ने राहुल गांधी और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन अब यह पूरा मामला विपक्ष के गले की फांस बन गया है। उन्होंने कहा,“तेजस्वी यादव को अब जनता को बताना होगा कि कानून के तहत दो वोटर आईडी रखने की सजा क्या होनी चाहिए।”

राहुल गांधी की हालिया बिहार यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि यह यात्रा महागठबंधन के लिए नुकसानदेह साबित होगी और इसका राजनीतिक लाभ एनडीए को मिलेगा। राज्य में हाल ही में डबल डेकर ब्रिज को लेकर उठे विवाद पर नितिन नवीन ने कहा कि ब्रिज पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें कोई तकनीकी या संरचनात्मक दोष नहीं है। उन्होंने मीडिया के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ रिपोर्ट्स बिहार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, “डबल डेकर ब्रिज बिहार की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है। लोग इसे देखने आते हैं। इसे लेकर भ्रम न फैलाया जाए।”

यह भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार!

यह रहे पहलगाम के आतंकी पाकिस्तानी होने के सबूत !

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव: हर बटालियन को मिलेंगे ड्रोन व एंटी-ड्रोन सिस्टम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें