29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारतीय सेना में बड़ा बदलाव: हर बटालियन को मिलेंगे ड्रोन व एंटी-ड्रोन...

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव: हर बटालियन को मिलेंगे ड्रोन व एंटी-ड्रोन सिस्टम!

'भैरव' कमांडो यूनिट्स और 'रुद्र' ब्रिगेड्स की तैयारी

Google News Follow

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रभाव ने भारतीय सेना को अपने युद्ध रणनीति और इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक बदलाव की दिशा में सोचते हुए कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। अब भारतीय सेना हर बटालियन स्तर पर ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम को नियमित रूप से शामिल करने जा रही है। इसके अलावा, नई कमांडो यूनिट्स, समन्वित ब्रिगेड्स और आधुनिक तोपखाना प्रणाली भी सेना की नई रणनीति का हिस्सा बनेंगी।

अब तक ड्रोन सीमित भूमिका में प्रयोग किए जाते थे, लेकिन नई योजना के अनुसार इन्फेंट्री, आर्टिलरी और आर्मर्ड रेजीमेंट्स में डेडिकेटेड ड्रोन टीमें बनाई जाएंगी। हर बटालियन में करीब 70 सैनिकों का पुनर्गठन कर इन ड्रोन यूनिट्स को चालू किया जाएगा। निगरानी ड्रोन अब प्लाटून और कंपनी लेवल पर भी तैनात किए जाएंगे।

सेना लगभग 30 नई हल्की कमांडो यूनिट्स स्थापित कर रही है जिन्हें ‘भैरव’ नाम दिया गया है। हर यूनिट में करीब 250 सैनिक होंगे, जो स्पेशल ऑपरेशन्स और सटीक हमलों में प्रशिक्षित होंगे। प्रशिक्षण प्रक्रिया जल्द शुरू हो चुकी है और कुछ यूनिट्स एक महीने के भीतर चालू होने की उम्मीद है। इसके अलावा इन संरचनात्मक परिवर्तनों में ‘रुद्र ब्रिगेड्स’ का गठन एक अहम कदम होगा, जो इन्फेंट्री, आर्मर, आर्टिलरी, UAVs और लॉजिस्टिक सपोर्ट को मिलाकर तैयार किए जा रहे स्वतंत्र लड़ाकू समूह होंगे। ये ब्रिगेड्स कॉन्वेंशनल और हाइब्रिड वॉरफेयर दोनों में सक्षम होंगी।

हर आर्टिलरी रेजीमेंट में अब तक तीन गन बैटरियां होती हैं, लेकिन अब दो अतिरिक्त हैवी गन बैटरियां और एक ड्रोन बैटरी जोड़ने की योजना है। साथ ही ‘दिव्यास्त्र आर्टिलरी यूनिट्स’ का विकास किया जा रहा है, जिनमें लॉन्ग-रेंज गन, लोइटरिंग म्यूनिशन और एंटी-ड्रोन सिस्टम शामिल होंगे। आर्मर्ड और मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री को भी भविष्य की युद्ध जरूरतों के अनुसार री-ऑर्गनाइज़ किया जा रहा है। इन बदलावों का संकेत सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के दौरान भी दिया था।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह भविष्य के युद्ध परिदृश्य के लिए तैयार हो रही है – चाहे वह आतंकवाद हो, सीमा पर संघर्ष या फिर हाई-टेक हाइब्रिड वॉरफेयर। इन बदलावों से भारतीय सेना पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, तेज़ और घातक बनकर उभरेगी।

 

यह भी पढ़ें:

RBI की मौद्रिक नीति बैठक शुरू; ट्रम्प के टैरिफ से निपटने की ओर बढ़ेंगे कदम ?

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार!

यह रहे पहलगाम के आतंकी पाकिस्तानी होने के सबूत !

अचानक से फिलीपींस के राष्ट्रपति के पांच दिन के दौरे के पिछे की खास वजह !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें