30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाडेंगू से कमजोरी? ये 4 सुपरफूड्स देंगे तेजी से ताकत!

डेंगू से कमजोरी? ये 4 सुपरफूड्स देंगे तेजी से ताकत!

इसका कारण है बीमारी के दौरान शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स का गिरना, पोषक तत्वों की भारी कमी और शरीर में पानी की कमी होना।

Google News Follow
मॉनसून के मौसम में डेंगू एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन रहा है। मच्छरों के काटने से फैलने वाली यह बीमारी अक्सर बुखार के रूप में शुरू होती है, लेकिन इसका असर सिर्फ तेज तापमान तक सीमित नहीं रहता। कई बार तो डेंगू से ठीक हो जाने के बाद भी मरीज हफ्तों तक थकान, कमजोरी, जोड़ों में दर्द और भूख न लगने जैसी परेशानियों से जूझते रहते हैं।

इसका कारण है बीमारी के दौरान शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स का गिरना, पोषक तत्वों की भारी कमी और शरीर में पानी की कमी होना।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि डेंगू के बाद रिकवरी सिर्फ आराम से नहीं, बल्कि सही खान-पान के जरिए ही संभव है। अगर मरीज अपनी डाइट में कुछ खास पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करे, तो कमजोरी जल्दी दूर हो सकती है और शरीर फिर से अपनी ऊर्जा पा सकता है। ऐसे में ये चार सुपरफूड्स डेंगू से उबरने के बाद की डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

डेंगू के दौरान शरीर में तरल पदार्थों की भारी कमी हो जाती है, जिससे थकावट और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नारियल पानी ऐसे में एक प्राकृतिक इलाज की तरह काम करता है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को फिर से ऊर्जा देते हैं और हाइड्रेटेड रखते हैं। यह पेट पर हल्का भी होता है, जिससे पाचन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

डेंगू में गिरते प्लेटलेट काउंट को संभालना सबसे जरूरी होता है। पपीते को लंबे समय से एक प्राकृतिक प्लेटलेट बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, और ई इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जबकि पैपेन नाम का एंजाइम पाचन में सहायता करता है। खास बात यह है कि पपीता फल के रूप में भी असरदार है और इसके पत्तों का रस भी कई मामलों में फायदेमंद माना गया है।

इसके अलावा, पालक, मेथी, सरसों और चुकंदर के पत्ते जैसे पत्तेदार साग आयरन और विटामिन से भरपूर होते हैं। ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को फिर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ये सब्जियां खून की गुणवत्ता सुधारती हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहयोग करती हैं।

वहीं ड्राई फ्रूट्स भी डेंगू के बाद की कमजोरी को दूर करने के लिए मददगार होते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा देते हैं। बादाम, अखरोट, खजूर और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, मंत्रियों-विधायकों ने जताई खुशी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें