29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में बारिश के बीच सुचारू मेट्रो संचालन, सीएम फडनवीस ने सराहा!

मुंबई में बारिश के बीच सुचारू मेट्रो संचालन, सीएम फडनवीस ने सराहा!

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मुंबई समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।  

Google News Follow

मुंबई में भारी बारिश के बीच मेट्रो सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मुंबई समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है, जिससे सड़क यातायात धीमा हो गया है।

हालांकि, महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि येलो लाइन 2ए और रेड लाइन 7 पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय पर चल रही हैं। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त सेवाओं के लिए ट्रेनें स्टैंडबाय पर तैयार हैं।

मुंबई मेट्रो ने बयान में आगे कहा, “चाहे आप ऑफिस जा रहे हों, स्कूल से लौट रहे हों, या अपनों से मिलने जा रहे हों, हम आपके सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सहायता के लिए हमारे हेल्पलाइन नंबर (1800 889 0505) या (1800 889 0808) पर संपर्क करें। सभी सुरक्षित रहें और सुरक्षित यात्रा करें।”

इस बीच, सीएम देवेंद्र फडनवीस ने मुंबई मेट्रो की तारीफ की। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों के बीच भारी बारिश हुई है और कई जिलों में रेड तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद मुंबई मेट्रो सुचारू रूप से चल रही है। हमने बार-बार कहा है कि भारी बारिश के बावजूद मेट्रो लोगों के लिए काफी कारगर है। इस समय भी मेट्रो अपने समय पर चल रही है।”

सीएम देवेंद्र फडनवीस के बयान पर मुंबई मेट्रो ने कहा, “बारिश हो या धूप, मुंबई रुकती नहीं और न ही हम। आज की भारी बारिश के बावजूद मुंबई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कभी डगमगाती नहीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडनवीस ने राज्य में मूसलाधार बारिश के बावजूद शहर को गतिमान रखने के लिए मेट्रो सेवाओं की सराहना की। हम उनके प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हम इस शहर को विश्वसनीयता, सुरक्षा और देखभाल के साथ सेवा देने के अपने मिशन में दृढ़ रहने का वचन देते हैं।”
यह भी पढ़ें-

‘विपक्ष का एक ही राग अब्बा-डब्बा-जब्बा’, वोट चोरी आरोप पर भाजपा का पलटवार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें