29.2 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीति“बंगाल के लिए भेजा पैसा लूटा जाता है।”

“बंगाल के लिए भेजा पैसा लूटा जाता है।”

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेट्रो और हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से मिलने वाला ज़्यादातर धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश के सबसे बड़े राज्यों में है और इसका सामर्थ्य बढ़े बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा, “भाजपा मानती है कि जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा।” उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में केंद्र ने राज्य को कांग्रेस की यूपीए सरकार की तुलना में तीन गुना से अधिक राशि नेशनल हाईवे निर्माण के लिए दी है। रेलवे बजट भी पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ाया गया है।

राज्य सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री बोले, “बंगाल के लिए जो पैसा हम राज्य सरकार को सीधे भेजते हैं, उसका ज्यादातर हिस्सा यहां लूट लिया जाता है। वो पैसा टीएमसी कैडर पर खर्च होता है। इसी कारण गरीब कल्याण की योजनाओं में बंगाल पीछे रह गया है।”

उन्होंने असम और त्रिपुरा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इन राज्यों में ‘हर घर जल’, आयुष्मान भारत योजना और पक्के घर जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने लगा है। पीएम मोदी ने कहा कि भर्ती घोटाले ने राज्य के युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार और अराजकता अब टीएमसी शासन की पहचान बन गए हैं।”

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का ज़िक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा का जन्म उन्हीं के आशीर्वाद से हुआ है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुखर्जी को भारत की पहली इंडस्ट्री पॉलिसी बनाने और औद्योगिक विकास का जनक बताया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके दिखाती है। “हमारी सेना ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है।”

सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि पश्चिम बंगाल में जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ज़रूरी है। उन्होंने कहा, “अब ये तय है कि टीएमसी जाएगी, भाजपा आएगी।”

यह भी पढ़े:

डीएलआई योजना के तहत 23 चिप डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी

चमोली में बादल फटने से तबाही, कई घर मलबे में दबे!

न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक घोटाला: पत्नी सहित पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु अपराधी घोषित!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें