29.9 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमक्राईमनामापटना में छात्रा की मौत पर बवाल, विरोध के बीच पुलिस पर...

पटना में छात्रा की मौत पर बवाल, विरोध के बीच पुलिस पर पथराव!

आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग भड़के हुए हैं।

Google News Follow

Related

बिहार की राजधानी पटना में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है।

बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला स्थित कन्या विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा जोया परवीन स्कूल के बाथरूम में संदिग्ध हालत में झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग भड़के हुए हैं।

गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुरुवार को चितकोहरा गोलंबर को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकजुट हुई थी। घटनास्थल पर सचिवालय डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौजूद थी और सभी को समझने का प्रयास किया जा रहा था।

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास किए।

पथराव को लेकर डीएसपी अनु कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह उपद्रव किया गया है, इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

भारत ग्लोबल प्लेयर्स को 1 ट्रिलियन डॉलर समुद्री निवेश अवसर : सोनोवाल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें