29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमक्राईमनामाविरार इमारत हादसा: बिल्डर, जमीन मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज!

विरार इमारत हादसा: बिल्डर, जमीन मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज!

अधिकारियों का कहना है कि इमारत की खराब हालत और निर्माण में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

Google News Follow

Related

मुंबई उपनगर के विरार पूर्व में रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत बुधवार रात करीब 12:10 बजे अचानक गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ और अग्निशमन दल की टीमें 48 घंटे से मलबे से लोगों को निकाल रही हैं। अब तक 26 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद बचाव कार्य तेजी से शुरू हुआ। एनडीआरएफ और स्थानीय अग्निशमन दल ने मिलकर मलबे को हटाया और 9 लोगों को जिंदा बचाया। बाकी लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि इमारत की खराब हालत और निर्माण में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

वसई-विरार महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गिलसन घोंसलेविस की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर नितल गोपीनाथ साने (48) और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और महाराष्ट्र प्रादेशिक व नगर रचना अधिनियम की धाराओं 52, 53, 54 के तहत दर्ज हुआ है।

एफआईआर में कहा गया कि 2008-09 में बिना अनुमति के इस इमारत का निर्माण किया गया था। इसमें 54 फ्लैट और 4 दुकानें थीं, जो खराब गुणवत्ता की सामग्री से बनी थीं। इन्हें लोगों को बेच दिया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। साथ ही, घायलों के इलाज के लिए भी सहायता दी जाएगी।

स्थानीय लोग और प्रशासन इस घटना से सकते में हैं। इमारत की जांच के लिए टीम बनाई गई है, ताकि सही कारण पता चल सके। पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राहत कार्य अभी भी जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें।

 
यह भी पढ़ें-

नई शिक्षा नीति पर भागवत बोले- इंग्लिश पढ़ें, भारतीय साहित्य न छोड़ें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें