27.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री संग की बुलेट ट्रेन यात्रा!

पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री संग की बुलेट ट्रेन यात्रा!

दोनों नेताओं ने देखा नया ALFA-X ट्रेन मॉडल

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान शनिवार (30 अगस्त)को जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की सवारी करते नजर आए। दोनों नेताओं ने सेन्दाई तक ट्रेन यात्रा की और इस दौरान आपसी बातचीत व सौहार्द्र का संदेश दिया।

जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा—“प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेन्दाई की ओर। पिछली रात से ही, मैं आपके साथ कार में हूँ।” इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने नई ALFA-X ट्रेन का अवलोकन भी किया। जापान की प्रमुख रेलवे कंपनी ईस्ट जापान रेलवे (JR East) के चेयरमैन ने उन्हें ट्रेन की विशेषताओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इशिबा ने अपनी एक और पोस्ट में कहा—“JR East के चेयरमैन से व्याख्या के साथ खिड़की से नए ALFA-X ट्रेन का अवलोकन किया।”

यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने उन भारतीय ड्राइवर्स से भी मुलाकात की जो इस समय जापान में बुलेट ट्रेन चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (28 अगस्त)को दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे थे। उन्होंने टोक्यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस अवसर पर दोनों देशों ने “India – Japan Joint Vision for the Next Decade: Eight Directions to Steer the Special Strategic and Global Partnership” शीर्षक से एक साझा दृष्टि दस्तावेज जारी किया। इसमें आठ प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने का खाका पेश किया गया है, जिनमें अगली पीढ़ी की आर्थिक साझेदारी, आर्थिक सुरक्षा, मोबिलिटी, पर्यावरणीय धरोहर, टेक्नोलॉजी व इनोवेशन, स्वास्थ्य, पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट और राज्य-प्रान्त स्तर की साझेदारी शामिल है।

जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन के तियानजिन जाएंगे, जहाँ वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहां उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी निर्धारित है।

यह भी पढ़ें:

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में जोरदार उछाल, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर बने मुख्य आधार

भारत के निर्यात प्रतिबंध का असर: बांग्लादेश ने तीन पोर्ट बंद करने का लिया फैसला

बिहार एसआईआर समय-सीमा बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें