29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाGST रिफॉर्म से बिजली बिल का झंझट खत्म, इतने सस्ते हो जाएंगे...

GST रिफॉर्म से बिजली बिल का झंझट खत्म, इतने सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल! 

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इसके लिए रिफंड सिस्टम को और तेज किया जाएगा, ताकि उद्योगों को वित्तीय बोझ कम हो।

Google News Follow

केंद्र सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सोलर और पवन ऊर्जा से जुड़े कई उत्पादों पर जीएसटी (GST) घटाकर 12% से 5% कर दिया गया है। इससे न केवल सोलर सिस्टम, बल्कि सोलर कुकर, लालटेन, वॉटर हीटर, फोटोवोल्टाइक सेल, सोलर पावर जेनरेटर, पवन चक्कियां, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, समुद्री लहरों से बिजली बनाने वाले उपकरण और हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली गाड़ियां भी सस्ती हो जाएंगी।

टैक्स कटौती का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई ₹80,000 का सोलर सिस्टम लगवाता है तो पहले 12% टैक्स के कारण ₹9,600 अतिरिक्त देना पड़ता था और कुल खर्च ₹89,600 होता था। लेकिन अब 5% टैक्स लागू होने से सिर्फ ₹4,000 टैक्स लगेगा और कुल खर्च ₹84,000 होगा। यानी ग्राहकों को ₹5,600 की सीधी बचत होगी।

हालांकि कंपनियों के सामने इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर की चुनौती अब भी बनी रहेगी। इसका मतलब है कि तैयार माल पर टैक्स कम है लेकिन कच्चे माल पर ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। इससे कंपनियों का पैसा सरकार के पास अटका रहता है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इसके लिए रिफंड सिस्टम को और तेज किया जाएगा, ताकि उद्योगों को वित्तीय बोझ कम हो।

सरकार ने जीएसटी ढांचे को भी सरल बनाया है। पहले 5%, 12%, 18% और 28% के चार टैक्स स्लैब थे, जिन्हें घटाकर अब सिर्फ दो – 5% और 18% – कर दिया गया है। रोजमर्रा की चीजें जैसे घी, बटर, साबुन, शैम्पू, टीवी और फ्रिज अब सस्ते हो सकते हैं। वहीं महंगे और लग्जरी सामान पर अलग से 40% टैक्स स्लैब लागू रहेगा।

यह कदम सिर्फ टैक्स राहत नहीं, बल्कि हर घर को बिजली बिल से बचत और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बड़ी कोशिश है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सोलर सिस्टम शहरों के साथ-साथ गांव-देहात में भी आसानी से अपनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

सोना 1.10 लाख पार, निवेशकों की दिवाली; कीमतों ने रचा इतिहास!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें