28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मास्टरमाइंड से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप पर जुड़ा आरोपी!

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मास्टरमाइंड से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप पर जुड़ा आरोपी!

Google News Follow

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी अमोल गायकवाड़ ने पूछताछ में माना है कि वह हत्या के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप के जरिए लगातार संपर्क में था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस तकनीक और ऐप का इस्तेमाल पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए किया गया था।

डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप से साजिश

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, गायकवाड़ ने बताया कि 1 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक वह शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। इस दौरान हत्या की साजिश पर लगातार बातचीत होती रही। हत्या के बाद बातचीत कुछ समय के लिए बंद हुई, लेकिन शुभम के कनाडा पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर से संपर्क शुरू हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि गायकवाड़ गिरफ्तारी से महज दो हफ्ते पहले तक डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप पर शुभम लोनकर से बात कर रहा था। हालांकि पुलिस को अब तक शुभम का सटीक लोकेशन ट्रेस करने में सफलता नहीं मिली है।

पंजाब में व्यापारी की हत्या से भी जुड़ा धागा

जांच में यह भी सामने आया है कि अमोल गायकवाड़ का नाम पंजाब के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या (जुलाई 2025) में भी सामने आया है। गायकवाड़ ने स्वीकार किया है कि उसने यह हत्या शुभम लोनकर के इशारे पर की थी। इस मामले में वह नामजद आरोपी है और पंजाब पुलिस जल्द ही उसकी कस्टडी लेने वाली है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस की एक टीम इस हफ्ते मुंबई पहुंचेगी और क्राइम ब्रांच से आरोपी को रिमांड पर लेगी।

डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप जैसी तकनीकों का इस्तेमाल अपराधियों को पकड़ने में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। इन माध्यमों से हुई कॉल और चैट का लोकेशन ट्रेस करना बेहद कठिन होता है। यही कारण है कि शुभम लोनकर अब तक गिरफ्त से बाहर है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

भोपाल गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, भाजपा विधायक की कड़ी चेतावनी!

वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल को भीड़ ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल!

जीएसटी 2.0 के रोलआउट के साथ बड़े पैमाने पर मिलेगा उपभोग को बढ़ावा : रिपोर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें