30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाYaas Effect:बिहार-यूपी में दो दिनों तक हो सकती है तेज बारिश,ठनका के...

Yaas Effect:बिहार-यूपी में दो दिनों तक हो सकती है तेज बारिश,ठनका के आसार 

Google News Follow
लखनऊ / पटना। चक्रवात यास का असर अभी भी बंगाल, उत्तर-प्रदेश और बिहार में देखा जा सकता है। बंगाल-यूपी से लेकर बिहार और झारखंड में लगातार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। बिहार में कई जगह पर तेज बिजली गरज-चमक की सम्भवनाएं जताई गई हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
बिहार में दक्षिण और पूर्वी में ठनका गिरने (बिजली गिरना) की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि राज्य भर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश अगले दो दिनों तक होने की वजह से कुछ जगहों पर जलजमाव या बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
बिहार में झारखंड की सीमा से सटे जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। इनमें शेरघाटी में 70 मिमी, इस्लामपुर और मखदुमपुर में 60 मिमी, टिकारी में 50 मिमी, वैशाली, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, ब्रहमपुर, बोधगया, घोसी, अरवल और गया में 40 मिमी बारिश हुई है। बिहार की राजधानी पटना में दिन भर रूक-रूक बारिश होती रही और गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच को 12.8 मिमी बारिश हुई।
 
उत्तर प्रदेश में दो दिन हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों के 19 जिलों में बहुत भारी बारिश होने तथा छह जिलों में सामान्य से भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जिलों तथा उनके आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें