31 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमUncategorizedस्वप्न शास्त्र: बार-बार सपनों में सांप दिखना और इसके संकेत!

स्वप्न शास्त्र: बार-बार सपनों में सांप दिखना और इसके संकेत!

Google News Follow

सपनों में सांप का दिखना कई लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव होता है, जो कभी-कभी डरावना भी लग सकता है। हिंदू धर्म और प्राचीन स्वप्न शास्त्र में सांप को लेकर विभिन्न मान्यताएं प्रचलित रही हैं। सांप का अर्थ केवल डर या खतरे से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई गहरे रहस्य और संकेत छिपे होते हैं।

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, सपनों में सांप दिखना जीवन में आने वाली कुछ खास घटनाओं का पूर्व संकेत हो सकता है। यदि किसी को बार-बार सपने में सांप दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे समझकर सही दिशा में समाधान निकालना जरूरी माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों में बहुत सारे सांप दिखाई देना अशुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में व्यक्ति के जीवन में कुछ परेशानियां या विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। खासकर यदि सपनों में सांपों की संख्या अधिक हो, तो यह कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष का प्रतीक हो सकता है, जिससे अनजानी मुश्किलें और तनाव बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में धार्मिक उपाय कर दोषों की शांति कराना लाभकारी होता है।

सपनों में सांप का पीछा करना भी अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके आसपास कोई समस्या या खतरा मंडरा रहा है, जिसके प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखता है, तो इसका संकेत होता है कि उसके जीवन में विवाद या झगड़े का संकट आने वाला है। ऐसे समय में कानूनी मुसीबत या कोर्ट-कचहरी में फंसने की संभावना बढ़ जाती है।

वहीं, सपने में सांप का काटना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको अच्छी खबर मिलने वाली है या जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। काले सांप का फन उठाए दिखना भी शुभ संकेत है और यह जीवन में खुशहाली और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

सपनों में सांप के विभिन्न रूप और परिस्थितियां जीवन में आने वाली घटनाओं और चेतावनियों के प्रतीक मानी जाती हैं, जिन्हें समझकर व्यक्ति अपने जीवन में सतर्कता और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

यह भी पढ़ें:

लंदन: ‘यूनाइट द किंगडम’ मार्च में झड़प, 26 पुलिसकर्मी घायल, एलन मस्क ने भी दिया संबोधन!

पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर!

कोलकाता में DRI की बड़ी कार्रवाई: 26 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, मास्टरमांइड गिरफ्तार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें