29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामापलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी...

पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर!

राज्य में हर महीने औसतन तीन नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

झारखंड के पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार (14 सितंबर) को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा सफलता हाथ लगी। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव को मार गिराया।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को निशाना बनाकर शुरू किया गया था। कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुखदेव ढेर हो गया। मुखदेव यादव पर कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह 3 सितंबर को पलामू में हुई उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे।

200 से अधिक जवान तैनात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार का अभियान अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक, शशिकांत के दस्ते में 8 से 10 सदस्य हैं। इसमें मुखदेव के साथ एक अन्य इनामी नक्सली नगीना भी शामिल था।

इससे पहले, 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अमित पर 96 नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप था। झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में हर महीने औसतन तीन नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य में 100 से 150 माओवादी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

फिलहाल झारखंड पुलिस की इनामी सूची में 58 नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनमें भाकपा माओवादी संगठन के 13 बड़े नक्सली मोस्ट वांटेड की सूची में हैं। मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल जैसे कुख्यात नक्सलियों पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम रखा गया है। इनके अलावा अनमोल, मोछु, अजय महतो, अगेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, जयकांत और रापा मुंडा भी इस सूची में शामिल हैं।

इस साल की सबसे बड़ी मुठभेड़ 21 अप्रैल को हुई थी, जब बोकारो जिले के लुगु पहाड़ पर एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ माओवादी मारे गए थे। झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक 24 नक्सली मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्ती, “क्या दोनों कोटा साथ चल सकते हैं?”

तेजस्वी यादव का ऐलान: बिहार की सभी 243 सीटों पर उतरेगा राजद, महागठबंधन में बढ़ा तनाव!

Mumbai: देवनार का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट टला, एमपीसीबी ने दी 8 मेगावाट क्षमता को मंजूरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें