28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियालंदन मार्च में एलन मस्क का विवादित बयान, “हिंसा आ रही है,...

लंदन मार्च में एलन मस्क का विवादित बयान, “हिंसा आ रही है, या तो लड़ो या मर जाओ”

Google News Follow

लंदन में शनिवार (13 सितंबर)को आयोजित एक बड़े एंटी-इमिग्रेशन रैली में अमेरिकी अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने बेहद विवादित और उग्र भाषण दिया। मस्क ने चेतावनी दी कि अगर अनियंत्रित आव्रजन (uncontrolled migration) जारी रहा तो ब्रिटेन पूरी तरह तबाह हो जाएगा। उन्होंने यह तक कह दिया कि “हिंसा आ रही है” और लोगों के सामने केवल दो ही विकल्प हैं, लड़ो या मर जाओ।

यह रैली फार-राइट कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें अनुमानतः 1.10 लाख लोग शामिल हुए। मस्क ने वर्चुअल संबोधन के जरिए कहा ,“ब्रिटिश होने में कुछ सुंदरता है, लेकिन मैं यहां ब्रिटेन का विनाश देख रहा हूं। यह धीरे-धीरे शुरू हुआ था, लेकिन अब यह अनियंत्रित प्रवास की वजह से तेज़ी से बढ़ रहा है। हिंसा आ रही है। चाहे आप चुनें या न चुनें, यह आपके पास आ रही है। या तो लड़ो या मर जाओ, यही सच्चाई है।”

मस्क ने सीधे तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की लेबर सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि अब “रेजीम चेंज” (regime change) ज़रूरी है। उनके शब्दों में, “मुझे सच में लगता है कि ब्रिटेन में सरकार बदलनी चाहिए। हमारे पास अगले चुनाव तक इंतजार करने का वक्त नहीं है। संसद को भंग करना होगा और नए चुनाव कराने होंगे।”

उन्होंने अमेरिकी कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली कर्क की हालिया हत्या का जिक्र करते हुए वामपंथ पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। मस्क ने कहा, “चार्ली कर्क को मार दिया गया और लेफ्ट इसके जश्न मना रहे हैं। लेफ्ट हत्या की राजनीति करता है और हत्या का जश्न मनाता है। यही सच है।”

“यूनाइट द किंगडम” नामक इस रैली में टॉमी रॉबिन्सन के समर्थकों और काउंटर-प्रोटेस्टर्स के बीच झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हेलमेट और दंगे-रोधी ढालों के साथ अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। 26 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें चार गंभीर रूप से जख्मी हुए। 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर हिंसक उपद्रव, हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगे। मस्क के अलावा ब्रिटिश टिप्पणीकार कैटी हॉपकिंस और फ्रांस के फार-राइट नेता एरिक ज़ेमूर ने भी रैली में भाषण दिया।

पिछले कुछ महीनों से ब्रिटेन में आव्रजन को लेकर तनाव बढ़ा है। हाल ही में इंग्लिश चैनल पार कर आने वाले प्रवासियों और लंदन में 14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के दोषी एक इथियोपियाई प्रवासी के मामले ने विवाद को और भड़का दिया। कई बार एंटी-माइग्रेंट प्रदर्शन हिंसक भी हो चुके हैं। एलन मस्क का यह बयान अब ब्रिटिश राजनीति और समाज में नई बहस और विभाजन को जन्म देने वाला माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

लंदन: ‘यूनाइट द किंगडम’ मार्च में झड़प, 26 पुलिसकर्मी घायल, एलन मस्क ने भी दिया संबोधन!

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्ती, “क्या दोनों कोटा साथ चल सकते हैं?”

Maharashtra: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तेजस एक्सप्रेस से मुंबई रवाना, संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें