33 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियायूएन में भारत बोला: लश्कर-जैश पर वैश्विक कार्रवाई जरूरी!

यूएन में भारत बोला: लश्कर-जैश पर वैश्विक कार्रवाई जरूरी!

भारत ने दोहराया कि उसकी प्राथमिकता अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है।

Google News Follow

Related

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अफगानिस्तान पर बैठक में भारत ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर बड़ा हमला बोला। भारत ने स्पष्ट कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह सुनिश्चित करे कि ये संगठन अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए न कर सकें।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि अफगानिस्तान की शांति और स्थिरता भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और आतंकवादियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

हरीश ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने याद दिलाया कि यूएनएससी द्वारा घोषित आतंकी संगठन जैसे आईएसआईएस, अल-कायदा, लश्कर और जैश पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। भारत ने दोहराया कि केवल दंडात्मक कदमों से समस्या का समाधान संभव नहीं, बल्कि व्यावहारिक और सकारात्मक नीति अपनानी होगी।

भारत ने इस मौके पर अफगानिस्तान को लगातार दी जा रही मानवीय और विकासात्मक मदद का भी उल्लेख किया। अगस्त 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से भारत ने 50,000 टन गेहूं, 330 टन से ज्यादा दवाएं, टीके और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी है। हाल ही में आए भूकंप के बाद भारत ने टेंट, खाद्य सामग्री, दवाएं और राहत उपकरण भी तत्काल भेजे।

भारत ने बताया कि अब तक अफगानिस्तान में 500 से अधिक विकास परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं। भारत का मानना है कि गरीबी और भुखमरी खत्म किए बिना शांति और स्थिरता संभव नहीं।

भारत ने सुरक्षा परिषद को स्पष्ट संदेश दिया कि अफगानिस्तान की मदद के लिए उसकी प्रतिबद्धता अटल है और वह शांति, स्थिरता व विकास के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

​यह भी पढ़ें-

बिहार: शाह की अहम बैठक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लेंगे चुनाव का जायजा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें