28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाइंदौर में जर्जर हो चुकी तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, दो की मौत,...

इंदौर में जर्जर हो चुकी तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, दो की मौत, कई घायल!

सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में घायल लोग मुख्य रूप से फर्नीचर व्यापार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

Google News Follow

मध्य प्रदेश के इंदौर सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के कोष्टी मोहल्ली में मंगलवार को तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। हादसे के समय बिल्डिंग में चार परिवार मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को खाली करने को कहा गया था, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी और हादसा हो गया।

बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में घायल लोग मुख्य रूप से फर्नीचर व्यापार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि घटना मंगलवार सुबह हुई। राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को घर खाली करने के लिए पहले कहा गया था। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी।

हादसे के वक्त बिल्डिंग में करीब 14 से 15 लोग मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से कई घायलों को मलबे से निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। नगर निगम की टीम ने भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया।

राजेश ने बताया कि करीब 8 से 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से 10 से 12 लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों का इलाज एमवाय अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिल्डिंग को खाली नहीं कराया गया था। हादसे के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घायलों को हरसंभव इलाज और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने आसपास की पुरानी इमारतों का सर्वे करने और सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, भारी पुलिस फोर्स तैनात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें