24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में सीएम ने कोविड वॉरियर्स के परिवारों को दिए मुआवजा चेक! 

दिल्ली में सीएम ने कोविड वॉरियर्स के परिवारों को दिए मुआवजा चेक! 

दिल्ली सचिवालय में उन 11 कोविड वॉरियर्स के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा, जिन्होंंने कोरोना काल में अपने परिजनों को खो दिया था। 

Google News Follow
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में उन 11 कोविड वॉरियर्स के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा, जिन्होंंने कोरोनाकाल में अपने परिजनों को खो दिया था।
दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाले इन कर्मचारियों को कोविड वॉरियर्स के नाम से पुकारा गया था। चेक लेते वक्त जब कोरोना वॉरियर्स के परिवार वाले भावुक हो गए तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें गले लगाकर कर उनका दुख बांटा।

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए ही काम किया है और इन लोगों का पेंडिंग पिछले कई साल से बकाया पड़ा हुआ था। उनकी फाइल को कोई देख भी नहीं रहा था।

जब से हमारी सरकार आई है, तब से हमने इस ओर ध्यान दिया है और आज हमने इन्हें सहायता राशि भेंट की है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिवंगत कोविड फ्रंटलाइन सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को दी गई एक-एक करोड़ रुपये की यह सहायता राशि, उन कर्मवीरों के प्रति दिल्ली की श्रद्धांजलि है जिन्होंने कर्तव्य को जीवन से बड़ा माना।

कोरोना काल में दिल्ली के अनेक सरकारी कर्मचारी जनसेवा में जुटे रहे। उन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और मानवता की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। आज दिल्ली सचिवालय में 11 दिवंगत फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवारों से मिलकर उनसे संवाद किया।

उन्होंने लिखा कि इन परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान कर सरकार ने केवल आर्थिक सहयोग नहीं दिया है, बल्कि उस सेवा भावना को नमन किया है जिसने महामारी के सबसे कठिन दौर में दिल्ली को संभाला। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह उपस्थित रहे।

सीएम ने लिखा कि कोविड के कठिन दौर में जब जीवन थम-सा गया था, तब दिल्ली के फ्रंटलाइन वर्कर्स अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहे। सेवा और समर्पण की उस भावना ने ही हजारों जीवन बचाए। दिल्ली सरकार उन कर्मयोगियों के परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान दिया।

कर्तव्यनिष्ठ इन कर्मचारियों के परिजनों को दिल्ली सरकार द्वारा 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। यह उनके साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के प्रति श्रद्धांजलि है और परिजनों के लिए संबल भी।

 
यह भी पढ़ें-

जल जीवन मिशन से सुकमा में बदली तस्वीर, लोगों को मिला लाभ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें