29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाकैलाश विजयवर्गीय बोले: बिहार में फिर नीतीश कुमार की सरकार!

कैलाश विजयवर्गीय बोले: बिहार में फिर नीतीश कुमार की सरकार!

मंत्री ने कहा, “मैं सालभर में केवल धनतेरस के दिन ही अपनी पुस्तैनी दुकान पर बैठता हूं और व्यापार करता हूं। यह हमारे परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे मैं आज भी निभा रहा हूं।”

Google News Follow

धनतेरस के अवसर पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपनी पुस्तैनी किराना दुकान पर बैठकर पारंपरिक रूप से व्यापार किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने ग्राहकों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

मंत्री ने कहा, “मैं सालभर में केवल धनतेरस के दिन ही अपनी पुस्तैनी दुकान पर बैठता हूं और व्यापार करता हूं। यह हमारे परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे मैं आज भी निभा रहा हूं।”

उन्‍होंने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए की सरकार बनने पर विश्वास जताया। विजयवर्गीय ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, “बिहार में निश्चित रूप से एनडीए की सरकार बनेगी और एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास के एजेंडे पर भरोसा करती है।”

इंदौर में हाल ही में सामने आए किन्नर समाज के विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, “मेरी किन्नर समाज के एक पक्ष से बात हुई है। उन्होंने बताया कि उनके डेरे में सभी अपने धर्म का पालन करते हैं, लेकिन कुछ मुस्लिम किन्नर, हिंदू किन्नरों को परेशान कर रहे हैं। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए मैंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

विजयवर्गीय ने कहा, “असल में कांग्रेस को आपदा से लगाव है, क्योंकि राहुल गांधी अब तक 27 से अधिक चुनाव हार चुके हैं। जनता उन्हें बार-बार नकार चुकी है, लेकिन कांग्रेस अभी भी यह समझ नहीं रही कि देश आगे बढ़ चुका है।”

धनतेरस के अवसर पर मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और हर घर में सौभाग्य और प्रकाश का संचार करे।

यह भी पढ़ें-

यूपी में ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को मिली मंजूरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें