27.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी सीनेट ने ऐतिहासिक सरकारी शटडाउन खत्म करने की दिशा में उठाया...

अमेरिकी सीनेट ने ऐतिहासिक सरकारी शटडाउन खत्म करने की दिशा में उठाया कदम

द्विदलीय समझौते की ओर बढ़त

Google News Follow

अमेरिका में कई सप्ताह से जारी ऐतिहासिक सरकारी शटडाउन को समाप्त करने की प्रक्रिया ने रविवार को महत्वपूर्ण मोड़ ले लिया। अमेरिकी सीनेट ने एक प्रारंभिक मतदान में 60-40 के अनुपात से सरकारी वित्त पोषण को आगे बढ़ाने वाले समझौता विधेयक पर आगे चर्चा की अनुमति दी। यह मतदान इसलिए विशेष है क्योंकि यह डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच एक द्विदलीय समझौते की दिशा में पहला औपचारिक कदम माना जा रहा है।

यह कदम तब संभव हुआ जब मध्यमार्गी डेमोक्रेट सांसदों के एक समूह ने यह मानकर समझौते पर सहमति जताई कि स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी (Affordable Care Act टैक्स क्रेडिट) की अवधि बढ़ाने की गारंटी फिलहाल इस पैकेज में शामिल नहीं है। यह निर्णय डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर ही विवाद का कारण बना है, क्योंकि कई डेमोक्रेट यह मानते हैं कि जनता चाहती है कि वे स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी को बनाए रखने के लिए संघर्ष जारी रखें।

रविवार को हुए प्रक्रियात्मक टेस्ट वोट में, बहुमत नेता जॉन थ्यून ने कहा,“40 दिन के लंबे शटडाउन के बाद, मुझे उम्मीद है कि हम इसे समाप्त करने के करीब पहुँच रहे हैं।” थ्यून के अनुसार, यह समझौता महीनों की द्विदलीय बातचीत का परिणाम है। हालाँकि, सीनेट डेमोक्रेटिक लीडर चक शूमर ने इस पैकेज के समर्थन में मतदान नहीं किया। इसके बावजूद, आठ डेमोक्रेट सांसदों ने पार्टी लाइन से अलग जाकर विधेयक को आगे बढ़ाने में वोट किया।

डेमोक्रेट्स को इसके बदले क्या मिला
सूत्रों के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन ने वादा किया है कि शटडाउन शुरू होने पर जिन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया  था, उन्हें फिर से नियुक्त किया जाएगा। दिसंबर में स्वास्थ्य देखभाल टैक्स क्रेडिट बढ़ाने पर एक स्वतंत्र मतदान कराया जाएगा।

फिलहाल, यह विधेयक आगे बढ़कर, कृषि विभाग, वयोवृद्ध मामलों के विभाग, सैन्य निर्माण परियोजनाओं और कांग्रेस संचालन के पूरे वित्तीय वर्ष के बजट को मंजूरी देने का रास्ता खोलेगा। जबकि अन्य सरकारी विभागों को 30 जनवरी तक के लिए अस्थायी वित्त पोषण मिलेगा। हालाँकि, सरकार को पूर्ण रूप से खोलने के लिए यह समझौता अभी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स में भी पास होना होगा। यदि वहां मतभेद उभरे तो अंतिम समाधान में अभी भी समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर के गिरफ्तार डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने दिल्ली के पास से बरामद किया 360 किलोग्राम रसायन !

कश्मीर में काउंटर-इंटेलिजेंस ने कसा ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा, नौ लोग हिरासत में

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज़ पढ़ते मुसलमानों को वीडिओ वायरल, सरकार से कार्रवाई की मांग की

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें