29 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमराजनीतिबिहार: भाजपा प्रदेश प्रमुख दिलीप जायसवाल बने कैबिनेट मंत्री, 27 सदस्यों की...

बिहार: भाजपा प्रदेश प्रमुख दिलीप जायसवाल बने कैबिनेट मंत्री, 27 सदस्यों की कैबिनेट घोषित

14 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति) के बाद कैबिनेट का दूसरा चरण घोषित किया जाएगा, जिसमें नए विभागों और चेहरों को और स्थान दिया जाएगा।

Google News Follow

बिहार में नई एनडीए सरकार ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। नीतीश कुमार ने गुरुवार(20 नवंबर) को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही 27 सदस्यीय नई मंत्रिपरिषद का गठन भी किया गया। एनडीए की बड़ी जीत के बाद इस कैबिनेट में बीजेपी को सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

चूंकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, इसलिए नई सरकार में सबसे अधिक 14 मंत्री उसी पार्टी से लिए गए हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा 13 अन्य नेता शामिल हैं।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली, साथ ही  मंगल पांडे, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रामा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने भी कैबिनेट मंत्री पद में शामिल किया गया। इनमें से मंगल पांडे, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले भी कैबिनेट में रह चुके हैं, जबकि बाकी 10 नए चेहरे हैं। इस बार दो महिलाएँ श्रेयसी सिंह और रामा निषाद भी शामिल की गई हैं।

Image

जदयू से आठ नेता विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, जामा खान और मदन साहनी ने मंत्रिपद की शपथ ली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) से संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया गया है। लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार (पासवान) और संजय सिंह को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से दीपक प्रकाश को कैबिनेट में जगह मिली है।

Image

सूत्रों के अनुसार, 14 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति) के बाद कैबिनेट का दूसरा चरण घोषित किया जाएगा, जिसमें नए विभागों और चेहरों को और स्थान दिया जाएगा।

बिहार में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीत कर न केवल सत्ता बरकरार रखी बल्की बंपर जीत के साथ वापसी की। इसमें भाजपा 89, जदयू 85, लोजपा (आरवी) 19, हम 5, आरएलएम 4 सीटें शामिल रहीं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, और कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

केरल: 16 वर्षीय बेटे को ISIS से जोड़ने के आरोप में मां और  उसके पार्टनर पर UAPA केस दर्ज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘एप्स्टीन फाइल्स’ जारी करने का बिल किया पारित

अल फ़लाह यूनिवर्सिटी से पढ़ चूका है इंडियन मुजाहिद्दीन का कुख्यात आतंकी मिर्ज़ा शादाब बेग !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें