29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामाSIR प्रक्रिया के बीच TMC कार्यकर्ता कासिमुद्दीन पर BLO के पति पर...

SIR प्रक्रिया के बीच TMC कार्यकर्ता कासिमुद्दीन पर BLO के पति पर बर्बर हमला करने का आरोप

Google News Follow

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय कार्यकर्ता मोहम्मद कासिमुद्दीन पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पति पर बर्बरतापूर्ण हमला करने का आरोप लगा है। क्षेत्र में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का कार्य पर विवाद पर यह घटना हुई है। घटना मालदा के हरिश्चंद्रपुर है एक बीएलओ के पति की बुरी तरह पिटाई का आरोप लगा है। आरोपी पूर्व कांग्रेस पंचायत सदस्य मोहम्मद काशीमुद्दीन स्थानीय भूमाफिया बताया जा रहा है।

गाँव की एक माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका निवेदिता मंडल हरिश्चंद्रपुर के सुल्ताननगर ग्राम पंचायत में बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि  “मेरे पति को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि मैं अपने सरकारी दायित्वों का ईमानदारी से पालन कर रही थी। हमें धमकियां दी जा रही थीं कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने का काम उनकी (कथित TMC पार्टी) मर्जी से करना होगा।”

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी क़सीमुद्दीन ग्राम पंचायत का पूर्व कांग्रेस सदस्य रहा हैं, लेकिन वर्तमान में वह तृणमूल कांग्रेस का करीबी हैं। बीएलओ का दावा है कि आरोपी उस पर गणना फॉर्म बांटने से लेकर फॉर्म इकट्ठा करने तक सब कुछ उसके निर्देशानुसार करने का दबाव बना रहा था।  BLO वार्ड में मतदाता सूची से जुड़े दस्तावेज़ और फॉर्म जमा कर रही थीं, तभी उनके पति पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोप है कि कासिमुद्दीन ने पहले धमकाया और फिर इलाके में दबदबा बनाए रखने के लिए पीड़ित को निशाना बनाया।

शिकायतकर्ता बीएलओ निवेदिता मोंडल ने कहा, “उसने पहले से रॉड और लाठियां स्टॉक में रखी थीं, यह जानते हुए कि मेरे पति की एक बड़ी सर्जरी हुई है, उसने सर्जरी वाली जगह पर रॉड से हमला किया। वह मेरे काम में बाधा डाल रही है, मुझे उसके कहे अनुसार फॉर्म लेने होंगे, मुझे उसके कहे अनुसार फॉर्म भरने होंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं।”

हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपों के आधार पर कासिमुद्दीन की तलाश की जा रही है। हालांकि, TMC की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SIR प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दबाव और धमकियों की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। लेकिन BLO और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने की यह घटना प्रशासनिक कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच ऐसे मामले से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है।

BLO द्वारा शिकायत और खुलासे के बाद, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने सामने आ चुकी है। जहां तृणमूल आरोपी से कन्नी काटने की कोशिश में लगी है कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर उंगली उठाई है। मालदा जिला भाजपा सचिव रूपेश अग्रवाल ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस क्या कर रही है? वह तमाम असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देकर अपने मंसूबे पूरे करने की कोशिश कर रही है। वह आम लोगों को डराकर अपने मंसूबे पूरे करने की कोशिश कर रही है।” 

दौरान अधिकारियों ने कहा है कि SIR प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़ित का उपचार जारी है और परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन पीस प्लान पर पुतिन की दो टूक, बिना शर्त सीजफायर नहीं !

दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 385 के पार, डॉक्टरों ने लोगों को दी ये सलाह!

देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन: “एक शाम अमर शहीदों के नाम”!

अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘तीसरी दुनिया’ के देशों से आव्रजन स्थायी रूप से रोकने की घोषणा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें