27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियाचक्रवाती तूफान दित्वाह: तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर ऑरेंज अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद कई!

चक्रवाती तूफान दित्वाह: तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर ऑरेंज अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद कई!

चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 30 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।  

Google News Follow

Related

श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ लगातार उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और इसकी गति 7 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई है। 30 नवंबर को चक्रवाती तूफान का असर उत्तर तमिलनाडु, पुडुच्चेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों पर दिखाई दे सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात 2:30 बजे तूफान का केंद्र 9.2 डिग्री उत्तर और 80.8 डिग्री पूर्व पर स्थित था, जो त्रिंकोमाली से 80 किमी उत्तर-पश्चिम और चेन्नई से लगभग 430 किमी दक्षिण में था। चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 30 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम और कराईकल में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा थूथुकुडी, शिवगंगई, अरियालुर और मयिलादुथुरै में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, पेराम्बलूर और कुड्डालोर जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। अरियालुर, तिरुची, तंजावुर और विलुप्पुरम जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। वहीं कुड्डालोर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, कल्लक्कुरिची, पुदुक्कोट्टई–पेराम्बलूर, पुडुच्चेरी और कराईकल में स्कूलों और कॉलेजों दोनों में छुट्टी घोषित की गई है।

प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश जारी किया गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए राहत और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें-

नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी चार्जशीट पर कोर्ट फैसला सुनाएगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें