29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14...

ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची!

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है।

Google News Follow

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है और 27 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही, घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ग्वालियर के चीनोर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की असमय मौत का समाचार हृदय को द्रवित करने वाला है। उन्होंने मातारानी से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोगों में से पुलिस ने 11 की पहचान कर ली है, जबकि तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतकों में महलगांव निवासी सतेंद्र सिंह गुर्जर उर्फ जगदीश सिंह, राजीव नगर निवासी सरला तोमर, खुरेरी के बड़ागांव निवासी गौरव परिहार, श्योपुर के सहसराम निवासी महेश शर्मा, शिवपुरी जिले के महागावरा निवासी विमलेश और भितरवार के मावटा निवासी देवेश बघेल शामिल हैं।

इसके अलावा, ठाठीपुर निवासी प्रिंस उर्फ छोटू जाटव, श्योपुर के सहसराम निवासी शौर्य शर्मा, शिवनगर गदाईपुरा निवासी हेमंत राठौर, महेशपुरा निवासी दिव्यांश कुशवाह और गदाईपुरा निवासी पवन राठौर की भी इस हादसे में मौत हुई है।

जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उनके अस्पताल में 13 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। करीब 10 मरीज प्रारंभिक उपचार के बाद घर जा चुके हैं, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है। इनमें कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

विधायक सिकरवार ने आईएएनएस से कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना पर दुख जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें