29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामाड्रग ओवरडोज़ से रिक्शा में दो युवकों की मौत...लेकीन मौके पर तीन...

ड्रग ओवरडोज़ से रिक्शा में दो युवकों की मौत…लेकीन मौके पर तीन सीरिंज थे मौजूद; जांच में जुटी पुलिस

हैदराबाद के चंद्रायंगुट्टा फ्लाईओवर के नीचे बुधवार (3 दिसंबर) सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ऑटो में दो युवकों के शव मिले। प्राथमिक जांच में पुलिस ने ड्रग ओवरडोज़ की आशंका जताई है।

Google News Follow

हैदराबाद के चंद्रायंगुट्टा फ्लाईओवर के नीचे बुधवार (3 दिसंबर) सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ऑटो में दो युवकों के शव मिले। प्राथमिक जांच में पुलिस ने ड्रग ओवरडोज़ की आशंका जताई है, क्योंकि मौके से तीन सिरिंज बरामद हुईं। मृतकों की पहचान पहाड़ी शरीफ निवासी 24 वर्षीय जाहिर और पिसालबंडा के 25 वर्षीय इरफ़ान के रूप में हुई है।

घटना स्थल से सामने आए वीडियो में ऑटो के भीतर पड़े दोनों शव और आसपास मौजूद पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेजा है, जहां रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

पुलिस के अनुसार, दोनों के साथ मौजूद एक तीसरा युवक लापता है, जिसे ढूंढने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह तीसरा व्यक्ति घटनाक्रम को समझने की कड़ी साबित हो सकता है।

क्लूज़ टीम ने मौके से फॉरेंसिक सैंपल इकट्ठा किए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि ऑटो की आवाजाही, पीड़ितों की अंतिम गतिविधियों और संभावित संदिग्धों की पहचान की जा सके। मामले में संदिग्ध मृत्यु का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

यह भी पढ़ें:

“आखिर कांग्रेस को हिंदू परंपराओं से समस्या क्या है?”

झारखंड: लातेहार में पकडे गए दो लाख के इनामी नक्सली कमांडर

सीरीज जीतने के लिए भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रनों का टारगेट

अपने से सुंदर बच्चे देखकर होती थी जलन तो ले लेती थी जान…अपने बेटे को तक नहीं बख्शा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें