29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियापति संग बनारस की सैर पर निकलीं अभिनेत्री भाग्यश्री, स्ट्रीट फूड का...

पति संग बनारस की सैर पर निकलीं अभिनेत्री भाग्यश्री, स्ट्रीट फूड का उठाया लुत्फ!

अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा में बोट राइड का आनंद भी लिया। साथ ही, उन्होंने शहर के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का पूरा लुत्फ उठाया।

Google News Follow
अक्सर कई सेलेब्स खाने की कुछ चीजें अवॉइड करने की सलाह देते हैं, लेकिन अभिनेत्री भाग्यश्री उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें खाने का काफी शौक है और अपने स्वाद को पूरा करने के लिए वे अलग-अलग जगह की खास चीजें ट्राई करती हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री पति संग बनारस की सैर पर गई थीं।

वहां अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा में बोट राइड का आनंद भी लिया। साथ ही, उन्होंने शहर के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का पूरा लुत्फ उठाया।

बनारस की यादों को ताजा करते हुए अभिनेत्री ने शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे पति संग दुकान के बाहर बनारस की मशहूर मिठाई मलइयो का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि अभिनेत्री जिस दुकान में मलइयो खा रही थी, उसका नाम भाग्यश्री है।

अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ चाट, तंदूरी चाय और मलइयो का खास जिक्र किया है। भाग्यश्री का कहना है कि बनारस आकर मलइयो एक बार जरूर ट्राई करें।

पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “बनारस स्ट्रीट फूड। मलइयो नहीं खाया तो क्या खाया। कुल्हड़ में तंदूरी चाय और गलियों में चाट का मजा। बनारसी पान का फोटो नहीं ले पाई, लेकिन अब सोचकर उसकी बहुत याद आ रही है।”

अभिनेत्री का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही हार्ट और फायर के इमोजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि मलइयो बनारस की मशहूर मिठाइयों में से एक है। यह सर्दियों में ही बनती है। हालांकि, अब ये सारे मौसम में मिलती है, लेकिन सर्दियों में इसकी डिमांड ज्यादा देखने को मिलती है। यह दूध की झाग और ओस की बूंदों से तैयार होती है।

इसमें केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बनाई जाती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। ये एक ऐसी मिठाई है, जो सिर्फ बनारस में ही मिलती है और इसका स्वाद चखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।
यह भी पढ़ें-

पुंछ एलओसी के जलास-सलोत्री गांवों में खुशी की लहर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें