34 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमदेश दुनियाभोजपुरी सिनेमा को मिली नई 'कलेक्टर साहिबा', संजना पांडे की फिल्म का...

भोजपुरी सिनेमा को मिली नई ‘कलेक्टर साहिबा’, संजना पांडे की फिल्म का ट्रेलर आउट!

अभिनेत्री संजना पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर कर ट्रेलर की जानकारी दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया।

Google News Follow

Related

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री संजना पांडे जल्द ही फिल्म कलेक्टर साहिबा में नजर आएंगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में संजना पांडे एक मजबूत और दमदार महिला अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं देगी, बल्कि जीवन में संघर्ष, मेहनत और बदला लेने की भावना जैसी कई सीख भी देगी।

अभिनेत्री संजना पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर कर ट्रेलर की जानकारी दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म कलेक्टर साहिबा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।”

5 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक गाने से होती है, जिसमें संजना की शादी तय होती है। इसमें पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट जाता है, लेकिन कहानी में मोड़ आता है जब दूल्हे पक्ष को पता चलता है कि संजना की एक टांग में समस्या है। इस बात से नाराज होकर दूल्हा शादी तोड़कर चला जाता है और अपमानित करता है।

इस घटना से आहत होकर संजना खुद को संभालती है। वो मजबूत इरादे के साथ ठान लेती हैं कि अब पढ़ाई पर ध्यान देंगी और बड़ी अधिकारी बनेंगी। कड़ी मेहनत और लगन के बाद वे एक कलेक्टर बन जाती हैं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वही लड़का (जिसने शादी तोड़ी थी) उसके सामने आता है। अब संजना अपनी पावर का इस्तेमाल करके उससे अपने घर में नौकर की तरह काम करवाती हैं और उससे बदला लेती हैं।

इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म में गौरझा, संजना पांडे, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, साहिल सिद्दीकी, सुबोध सेठ, रिंकू भारती, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, और प्रेरणा सुषमा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, जिन्होंने कहानी को बखूबी से पेश किया है।

यह फिल्म सशक्त महिला की कहानी पर आधारित है, जो समाज में महिलाओं की हिम्मत और आत्मनिर्भरता को दिखाती है। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर होगी।

यह भी पढ़ें-

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में यूपी वॉरियर्ज लड़कियों की शिक्षा के लिए देगी खास संदेश! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,048फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें