34 C
Mumbai
Saturday, March 14, 2026
होमदेश दुनियापहला फोटोशूट से आईफा तक, भूमि पेडनेकर ने याद किया सफर!

पहला फोटोशूट से आईफा तक, भूमि पेडनेकर ने याद किया सफर!

उन्होंने 2016 के उन पलों की झलक दिखाई, जब उनके सपने नए थे और सफर की शुरुआत हो रही थी। इन तस्वीरों के जरिए भूमि ने दिखाया|  

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दमदार अभिनय और कड़ी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। छोटे शहर की कहानियों से लेकर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों तक, भूमि ने हर किरदार को ईमानदारी से जीया है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके जरिए भूमि ने अपने करियर की शुरुआत से जुड़े खास पलों को याद किया। साथ ही नए साल का स्वागत भी बेहद खास अंदाज में किया।

सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड ‘2026 इज द न्यू 2016’ को फॉलो करते हुए भूमि पेडनेकर ने अपने जीवन के करीब दस साल पुराने यादगार लम्हों को साझा किया। उन्होंने 2016 के उन पलों की झलक दिखाई, जब उनके सपने नए थे और सफर की शुरुआत हो रही थी। इन तस्वीरों के जरिए भूमि ने दिखाया कि आज जहां वे खड़ी हैं, वहां तक पहुंचने के पीछे कितनी मेहनत, धैर्य और सीख छुपी हुई है।

भूमि ने सबसे पहले अपनी 2017 की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के सेट पर बिताए पहले दिन को याद किया। यह वही फिल्म थी जिसने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। उन्होंने उस दौर की तस्वीरें साझा कर बताया कि कैसे एक नई अभिनेत्री होने के बावजूद उनके दिल में बड़े सपने थे।

इसके अलावा भूमि ने अपने पहले प्रोफेशनल फोटोशूट, पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में शामिल होने और अपने पहले मैगजीन कवर की झलक भी दिखाई। उन्होंने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने फिटनेस को गंभीरता से लिया और पाइलेट्स के जरिए अपने शरीर में बदलाव लाईं। भूमि ने बताया कि यह बदलाव सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी उनके लिए बेहद जरूरी था।

भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में अपने करीबी दोस्तों, परिवार और उन लोगों का भी जिक्र किया जिन्होंने उनके शुरुआती दिनों में उनका साथ दिया। उन्होंने अपने मेंटर्स को अपना ‘गॉड मदर्स’ कहा और आभार जताया। साथ ही उन्होंने उस पल को भी याद किया जब वे स्पेन गई थीं और वहां उन्हें अपना पहला आईफा अवॉर्ड मिला था। यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी थी।

काम की यादों के साथ-साथ भूमि ने नए साल 2026 के जश्न की झलक भी शेयर की। उन्होंने यह साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ, प्यार, उम्मीद और स्वादिष्ट खाने के बीच शुरू किया। भूमि ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने नया साल उन लोगों के साथ मनाया जिन्हें वे दिल से प्यार करती हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: गिल ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया में एक बदलाव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें