T20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का विरोध अपने देश में ही शुरू हो रहा है। खिलाड़ियों द्वारा दबी जुबान में आलोचना धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व महासचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सैयद अशरफुल हक ने अपनेही क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी देकर कहा है की, अगर बोर्ड का यही रवैय्या रहा तो विश्व क्रिकेट में BCB को परेशानी खड़ी करने वाले बोर्ड के रूप में चिन्हित किया जाएगा है।
सैयद अशरफुल हक ने बोर्ड के प्रशासन की सरकार के अधीन होने के लिए आलोचना की, साथ ही इस कदम से बांग्लादेश क्रिकेट पर पड़ने वाले बड़े असर पर भी जोर दिया। हक ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि मौजूदा बोर्ड पूरी तरह से एक ऐसी सरकार के फैसले के आगे झुक गया है जो कुछ सप्ताह बाद नहीं रहेगी। सरकार का बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर रखने का फैसला उसे विश्व क्रिकेट समुदाय में अलग-थलग कर देगा। इसके दूरगामी नतीजे होंगे। बांग्लादेश को क्रिकेट के गलियारों में एक संभावित परेशानी खड़ी करने वाला माना जाएगा। खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में खेलने के उनके जीवन भर के सपने से दूर कर दिया गया है।”
उन्होंने कहा, “कोई भी स्वाभिमानी क्रिकेट बोर्ड ICC के सुरक्षा उपायों के बारे में टीम को बताता और खिलाड़ियों से फैसला लेने के लिए कहता। अगर वे असुरक्षित महसूस करते, तो उन्हें हर हाल में नहीं जाना चाहिए था, लेकिन फैसला खिलाड़ियों को लेना चाहिए था, सरकार या बोर्ड को नहीं।”
बता दें की, बांग्लादेश ने खिलाड़ियों के साथ मीटिंग करने के बाद टी20 विश्व कप का बॉयकॉट करने का फैसला किया गया, जिसमें बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं को उनके हटने का मुख्य कारण बताया गया था। हालांकि इस फैसले के खिलाफ बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाडी हलके सुर में विरोध जाता रहें है।
बोर्ड ने यह भी कहा कि ICC उसकी चिंताओं पर ठीक से ध्यान नहीं दे रही थी और इसलिए, उसने टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया था। ICC ने पहले ही साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट तय समय पर ही होगा और उसने बांग्लादेश की अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि भारत में कोई भरोसेमंद सुरक्षा खतरा नहीं है।
ICC बोर्ड पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के ओरिजिनल शेड्यूल में कोई भी बदलाव करने के खिलाफ वोट कर चुका है। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
काजा कालास पहुंचीं नई दिल्ली: रक्षा समझौते और एफटीए को लेकर भारत-ईयू रिश्तों को नई गति
भारत से शेख हसीना का पहला भाषण, बांग्लादेश की यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप
मुस्लिम सहपाठियों ने हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, वीडियो वायरल होते ही पांच पर FIR



